दुर्गावती में उल्लास के साथ मनाया गया शब-ए-बारात का त्योहार

Updated:
विज्ञापन

दुर्गावती प्रखंड के विभिन्न इलाकों में शब-ए-बारात का त्योहार उल्लास के साथ मनाया गया.

विज्ञापन

कर्मनाशा. दुर्गावती प्रखंड के विभिन्न इलाकों में शब-ए-बारात का त्योहार उल्लास के साथ मनाया गया. प्रखंड क्षेत्र की मस्जिदों में पूरी रात मुस्लमानों ने खुदा की इबादत कर अपने गुनाहों से तौबा किया. ग्रामीण क्षेत्रों में भी लोगों ने पूर्वजों के कब्र पर जाकर अपने पुरखों के लिए दुआएं की और उनकी कब्रों पर फातिहा पढ़ा गया. यह सिलसिला मंगलवार को रात भर चला. सुबह से ही मुस्लिम बंधु इस पर्व की तैयारी में जुटे रहे. महिलाएं घरों की साफ-सफाई करने के बाद पकवान बनाने में व्यस्त रही. तमाम मस्जिदों को झालर बत्ती से आकर्षक ढंग से सजाया गया था. इधर, दुर्गावती प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांव में मुस्लिम समाज के लोगों ने अपने-अपने घरों व मस्जिदों को खूबसूरत रोशनी से सजाया. रहमतों और मगफिरत की, इस रात में बूढ़े, जवान, बच्चे व महिलाएं भी नमाज बाद से मस्जिदों व अपने घरों में इबादत में मशगूल दिखे. सरैया जामा मस्जिद के इमाम ने बताया कि शाबान की 15 वीं तारीख की रात यानी शबे बरात की रात फजीलत बहुत ज्यादा होती है. इस नूरानी रात में रातभर रहमतों की बारिश होती रहती है. यह दिन तिलावत व दुआएं का है. इस दिन अल्लाह से माफी की तलब जरूर करनी चाहिए. इस दौरान सरैया, खजुरा, दुर्गावती बाजार, छाता, करारी, डुमरी, मंसूरपुर, नुआंव, सावठ, कर्मनाशा महमूदगंज चेहरियां आदि गांवों में मस्जिदों में पूरी रात चहल पहल देखी गयी. इस प्रकार प्रखंड क्षेत्र में शब-ए-बारात का त्योहार पूरे उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन