कुदरा में स्वच्छता कर्मियों को किया गया सम्मानित
गणतंत्र दिवस के अवसर पर सोमवार को स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वच्छता कर्मियों को सम्मानित किया गया.
कुदरा. स्थानीय नगर पंचायत द्वारा गणतंत्र दिवस के अवसर पर सोमवार को स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वच्छता कर्मियों को सम्मानित किया गया. इस अवसर पर उन्हें प्रशस्तिपत्र प्रदान कर प्रोत्साहित किया गया. साथ ही सभी स्वच्छता कर्मियों के बीच सुरक्षा किट का भी वितरण किया गया. इसी क्रम में एकल उपयोग प्लास्टिक के खिलाफ सशक्त जन जागरूकता संदेश देने के उद्देश्य से जूट बैग का वितरण किया गया. जूट बैग स्वच्छता कर्मियों, जनप्रतिनिधियों, विद्यालय के बच्चों, शिक्षकों व आम नागरिकों के बीच वितरित किये गये. कार्यक्रम के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण व स्वच्छ जीवनशैली को अपनाने का स्पष्ट संदेश दिया गया. इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण व सामाजिक सहभागिता को बढ़ावा देना रहा. मौके पर मुख्य पार्षद सुरेंद्र पाल, इओ उजाली राज सहित कई अन्य उपस्थित रहे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए