दो सौ से अधिक गर्भवती महिलाओं की हुई जांच

Updated:
विज्ञापन

खंड मुख्यालय स्थित सीएचसी में क्षेत्र से आयी सैकड़ों गर्भवती महिलाओं की सोमवार को डॉ नीरज कुमार द्वारा जांच की गयी.

विज्ञापन

रामपुर. प्रखड मुख्यालय स्थित सीएचसी में क्षेत्र से आयी सैकड़ों गर्भवती महिलाओं की सोमवार को डॉ नीरज कुमार द्वारा जांच की गयी. पीएचसी स्थित पर्चा काउंटर पर कतार में खड़ी सैकड़ों महिलाओं ने पर्ची कटा कर जच्चा-बच्चा की जांच करायी. चिकित्सकों द्वारा लगभग दो सौ से अधिक गर्भवती महिलाओं को जांच के लिए लिखा गया. इस दौरान बीपी वजन आदि की जांच जीएनएएम शिवशंकर कुमार, संध्या कुमारी व प्रमिला कुमारी द्वारा की गयी. लैब टेक्नीशियन ने खून, पेशाब, सुगर, एचआइवी, हिमोग्लोबिन आदि की जांच की. गर्भवती महिलाओं की जांच के उपरांत पुनः डॉ द्वारा रिपोर्ट देखकर जो भी कमी पायी गयी, उसकी दवा के साथ आयरन व कैल्शियम की गोली दी गयी. पौष्टिक आहार सहित परामर्श दिये गये. साथ ही किसी प्रकार की परेशानी होने पर तत्काल सीएचसी के चिकित्सक से संपर्क करने की सलाह दी गयी. इस दौरान गर्भवती महिलाओं की सुविधा के लिए स्वास्थ्य प्रबंधक जय प्रकाश सिंह द्वारा पानी व नाश्ता आदि की व्यवस्था की गयी थी.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन