दो बाइकों की टक्कर में एक युवक की मौत

A biker was killed in a head-on collision between two bikes on NH-30 near Dangri village in Thana area on Thursday
कुदरा. थाना क्षेत्र के डंगरी गांव के पास गुरुवार को एनएच-30 पर दो बाइकों की सीधी टक्कर में एक बाइक सवार की मौत हो गयी. मृतक गाजीपुर जिले के दिलदारनगर थाना क्षेत्र के फरीदपुर गांव का स्व बिक्रमा पाल का 40 वर्षीय पुत्र सुरेश पाल बताया जाता है. इधर, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा बनवाकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया. जानकारी के अनुसार, सुरेश पाल अपनी ससुराल डंगरी गांव में अपनी बीमार सास का इलाज कराने आया था. एनएच पर आने के क्रम में दो बाइकों की टक्कर में युवक की मौत हो गयी. उक्त घटना से डंगरी गांव सहित मृतक के गांव में भी मातम पसरा हुआ है व परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




