ePaper

देवकली के पास ऑटो के धक्के से युवक की मौत, मचा कोहराम

Updated at : 02 Aug 2024 8:52 PM (IST)
विज्ञापन
देवकली के पास ऑटो के धक्के से युवक की मौत, मचा कोहराम

स्थानीय थाना क्षेत्र के देवकली गांव के समीप गुरुवार की देर शाम एनएच टू सड़क क्राॅस करने के दौरान ऑटो के धक्के से एक युवक की मौत हो गयी.

विज्ञापन

मोहनिया शहर. स्थानीय थाना क्षेत्र के देवकली गांव के समीप गुरुवार की देर शाम एनएच टू सड़क क्राॅस करने के दौरान ऑटो के धक्के से एक युवक की मौत हो गयी. मृतक युवक देवकली गांव के पंचदेव राम का 30 वर्षीय पुत्र बिगाऊ राम बताया जाता है, जिसके शव को पुलिस ने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भभुआ भेज दिया. जानकारी के अनुसार, गुरुवार की देर शाम देवकली गांव के पास युवक सड़क क्राॅस कर रहा था. उसी दौरान मोहनिया की तरफ से आ रहे सीएनजी ऑटो ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए गांव के ही निजी क्लीनिक में भर्ती कराया, जहां इलाज किया गया. उन्हें परिजन इलाज के बाद घर लेकर चले गये, लेकिन रात करीब 2:00 बजे युवक की तबीयत बिगड़ने लगी, जिसके बाद परिजन इलाज के लिए घायल युवक को अनुमंडलीय अस्पताल ले आ रहे थे, तभी रास्ते में ही युवक की मौत हो गयी. इसकी सूचना परिजनों ने मोहनिया थाना को दी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने कागजी कार्रवाई के बाद शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भभुआ भेज दिया. इधर, युवक की मौत के बाद पत्नी चना देवी व छोटे-छोटे चार बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल था. घर का कमाने वाला सदस्य बिगाऊ ही था, जिनके दो लड़के और दो लड़की अभी छोटे-छोटे हैं. इस संबंध में थानाध्यक्ष प्रियेश प्रियदर्शी ने बताया सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गयी, जिनके शव को पोस्टमार्टम के लिए भभुआ भेजा गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन