कैमूर में 6 साल की बच्ची लापता, बैंगनी फ्रॉक पहनकर निकली थी खेलने, CCTV से तलाश में जुटी पुलिस

Updated:
विज्ञापन

मोहनिया थाना में सीसीटीवी पुटेज देखती पुलिस लपाता बच्ची का फाइल फोटो | Prabhat Khabar Network

कुदरा के चकिया मुहल्ला से छह वर्षीय बच्ची संदिग्ध परिस्थितियों में लापता। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और बच्ची की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन

कैमूर के कुदरा थाना क्षेत्र के चकिया मुहल्ले से छह वर्षीय बच्ची के लापता होने का मामला सामने आया है. बच्ची शुक्रवार की सुबह करीब 9 बजे बैंगनी रंग का फ्रॉक पहनकर घर से खेलने के लिए निकली थी, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटी. काफी खोजबीन के बाद भी सुराग नहीं मिलने पर परिजनों ने शनिवार की शाम कुदरा थाना पहुंचकर पुलिस को सूचना दी.

आपके शहर में

विज्ञापन

घर से खेलने निकली बच्ची नहीं लौटी

परिजनों के अनुसार, बच्ची शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे घर से खेलने के लिए निकली थी. इसके बाद वह वापस घर नहीं पहुंची. परिजनों ने आसपास के इलाकों और परिचित स्थानों पर उसकी काफी तलाश की, लेकिन बच्ची का कोई पता नहीं चला. इससे परिवार के लोग बेहद चिंतित हैं.

सूचना मिलते ही बच्ची की तलाश में जुटी पुलिस

बच्ची के लापता होने की सूचना मिलने के बाद कुदरा पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी है. पुलिस आसपास के इलाकों में छानबीन कर रही है और बच्ची से जुड़े संभावित सुराग जुटाये जा रहे हैं. पुलिस का कहना है कि बच्ची की सकुशल बरामदगी के लिए हरसंभव प्रयास किया जा रहा है.

CCTV फुटेज से सुराग तलाश रही पुलिस

पुलिस ने बच्ची की तलाश के लिए CCTV फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है. रविवार की सुबह से थानाध्यक्ष स्वयं थाना परिसर में लगे CCTV कैमरों की फुटेज देख रहे हैं. पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि बच्ची किस दिशा में गयी थी और उसके बाद वह किन रास्तों से गुजरी.

मोहनिया थाना में सीसीटीवी पुटेज देखती पुलिस लपाता बच्ची का फाइल फोटो | Prabhat Khabar Network
मोहनिया थाना में सीसीटीवी पुटेज देखती पुलिस लपाता बच्ची का फाइल फोटो | Prabhat Khabar Network

लालापुर बाजार और आसपास के इलाकों में तलाश

पुलिस टीम लालापुर बाजार सहित आसपास के विभिन्न इलाकों में बच्ची की तलाश कर रही है. संभावित स्थानों पर पूछताछ के साथ CCTV कैमरों की मदद से भी जानकारी जुटायी जा रही है. पुलिस आसपास के लोगों से भी बच्ची के बारे में जानकारी हासिल कर रही है.

बच्ची की जानकारी मिले तो कुदरा थाना को दें सूचना

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को बच्ची के बारे में कोई जानकारी मिलती है, तो तत्काल कुदरा थाना को सूचित करें. बच्ची के लापता होने के बाद परिजन लगातार उसकी सकुशल वापसी का इंतजार कर रहे हैं.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन