ePaper

अक्षय तृतीया पर आभूषण बाजार रहा गुलजार, खरीदार भी रहे उत्साहित

Updated at : 10 May 2024 9:02 PM (IST)
विज्ञापन
अक्षय तृतीया पर आभूषण बाजार रहा गुलजार, खरीदार भी रहे उत्साहित

क्षय तृतीया पर्व के अवसर पर शुक्रवार को जिले भर में सोने व चांदी के आभूषणों की जमकर खरीदारी हुई. शुभ मुहूर्त के चलते सुबह से ही बाजार में लोगों की भीड़ दिखायी देने लगी थी

विज्ञापन

भभुआ सदर. अक्षय तृतीया पर्व के अवसर पर शुक्रवार को जिले भर में सोने व चांदी के आभूषणों की जमकर खरीदारी हुई. शुभ मुहूर्त के चलते सुबह से ही बाजार में लोगों की भीड़ दिखायी देने लगी थी. आभूषण की दुकानों पर नेकलेस से लेकर पायल झुमका और हार तक की लोगों ने खरीदारी की. अक्षय तृतीया पर्व के मद्देनजर आभूषण के विभिन्न डिजाइन दुकानों पर सजे रहे. अक्षय तृतीया के मद्देनजर दुकानदारों ने भी आभूषण की दुकानों को ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए आकर्षक ढंग से सजाया था, इसके अलावा कुछ ऑफर्स भी दिये गये थे, ताकि खरीदारी करने में लोग कंजूसी न बरतें. अक्षय तृतीया पर आभूषण के अलावा साड़ी खरीदने की परंपरा रही है. शुक्रवार को आभूषणों के अलावा साड़ी आदि खरीदने को लेकर भी महिलाओं में खासा उत्साह देखा गया. शहर की मंजू रानी ने बताया कि उन्होंने कांजीवरम, जयपुर की सिफान, बनारसी साड़ियों की खरीदारी की है. = = अक्षय तृतीया पर सोने की खरीद का है विशेष महत्व इधर,ज्योतिष हरिशंकर तिवारी ने बताया कि अक्षय तृतीया एक अबूझ मुहूर्त है यानी इस तिथि पर कोई भी शुभ कार्य बिना मुहूर्त देखे किया जा सकता है. अक्षय तृतीया का त्योहार वैशाख महीने के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है. अक्षय तृतीया का अर्थ होता है जिसका कभी भी क्षय न हो यानी कभी नाश ना हो. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ऐसा माना जाता है कि इस दिन किया गया शुभ कार्य दान-पुण्य, स्नान, पूजा और तप करने से अक्षय फल की प्राप्ति होती है. अक्षय तृतीया पर सोने के आभूषण खरीदने का खास महत्व माना जाता है. अक्षय तृतीया के दिन अगर व्यक्ति सोना चांदी के आभूषण की खरीदारी करते हैं तो जीवन में सदैव माता लक्ष्मी का आशीर्वाद बना रहता है. ऐसे तो अक्षय तृतीया पर बहुत सारे लोग वस्त्र, सोने चांदी के सिक्के, भूमि, गाड़ी की भी खरीदारी करते हैं जो काफी शुभ माना जाता है. पवित्र नदियों में स्नान का भी विशेष फल होता है. इसमें स्नान के बाद दान का विशिष्ट महत्व माना गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन