कैमूर के हाटा बाजार में रुपये के विवाद ने लिया हिंसक रूप, दो पक्षों में मारपीट, पांच घायल, चार गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

1. हाटा में मारपीट मामले में गिरफ्तार आरोपी 2. घायल का इलाज करते चिकित्सक | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

कैमूर जिले के हाटा बाजार में शनिवार देर शाम बकाया रुपये के लेनदेन को लेकर दो गुटों में भीषण मारपीट हो गई। इस घटना में दोनों पक्षों से कुल पांच लोग घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन

Chainpur Hata Market Clash : कैमूर जिला के चैनपुर थाना क्षेत्र के हाटा बाजार में शनिवार देर शाम बकाया रुपये के लेनदेन को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई. घटना में दोनों पक्षों के कुल पांच लोग घायल हो गए. सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चैनपुर ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया.

विज्ञापन

Kaimur News : दोनों पक्षों के पांच लोग हुए घायल

घायलों में एक पक्ष के हाटा बाजार निवासी रंगी रजक के पुत्र पतिराज कुमार और उनके भाई शिवमुनि कुमार शामिल हैं. वहीं दूसरे पक्ष से स्व. जमील अहमद के पुत्र मकसूद आलम, महफूज आलम और माशूक आलम घायल हुए हैं.

दोनों पक्षों ने लगाए एक-दूसरे पर गंभीर आरोप

पतिराज कुमार ने पुलिस को दिए बयान में आरोप लगाया कि वह कपड़ों के लेनदेन से जुड़े बकाया रुपये के समझौते के लिए दुकान पर गए थे. वहां मौजूद कुछ लोगों ने गाली-गलौज करते हुए उनके साथ मारपीट की. उन्होंने आरोप लगाया कि मारपीट के दौरान उनके गले से सोने की चेन और उंगली से अंगूठी भी निकाल ली गई.

दूसरी ओर, मकसूद आलम ने अपने बयान में आरोप लगाया कि बातचीत के लिए बुलाए जाने के बाद दूसरे पक्ष के लोगों ने उनके साथ लाठी-डंडे से हमला किया. उनके अनुसार, बीच-बचाव करने पहुंचे महफूज आलम की उंगली में गंभीर चोट लगी, जबकि माशूक आलम के सिर पर चोट आई.

पुलिस ने दर्ज की दो एफआईआर, चार आरोपियों को भेजा जेल

घटना के बाद दोनों पक्ष चैनपुर थाना पहुंचे, जहां दोनों के फर्द बयान के आधार पर अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की गई. थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों मामलों में छापेमारी कर कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार आरोपियों का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन