परमात्मा के साथ होली मिलन समारोह का आयोजन

Updated:
विज्ञापन

फूल, गुलाब जल व अबीर से मनायी गयी होली, गूंजा ओम शांति का संदेश

विज्ञापन

फूल, गुलाब जल व अबीर से मनायी गयी होली, गूंजा ओम शांति का संदेश रामपुर. ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय सेवा केंद्र भभुआ, ओम शांति अपार्टमेंट कुदरा बाइपास रोड स्थित बीके प्रतिमा दीदी व बीके भाई-बहनों के बीच रविवार को परमात्मा के साथ होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया. इसमें बड़े धूमधाम से फूलों, गुलाब जल व गुलाल-अबीर से होली मनायी गयी. भाई-बहनों ने एक-दूसरे को गुलाल व अबीर लगाकर होली खेलते हुए बधाइयां दीं, जिससे वातावरण में आनंद व उल्लास का माहौल बना रहा. कार्यक्रम में शामिल होने आये लोगों ने होली के आध्यात्मिक रहस्य को भी जाना. इस अवसर पर बीके प्रतिमा दीदी ने सभी भाई-बहनों के माथे पर अबीर से तिलक लगाकर फूलों से होली खेली. इसके बाद दीदी ने होली का आध्यात्मिक रहस्य बताते हुए कहा कि माया का रंग हर मनुष्य पर चढ़ा हुआ है, ईश्वरीय संग के रंग में आत्मा को रंगना ही सच्ची आध्यात्मिक होली है. होली का उत्सव हमें आपसी भेदभाव, मनमुटाव, अहंकार व तमाम सामाजिक बंधनों को तोड़कर अपने अंदर की भावना, उमंग व उल्लास को प्रकट करने का अवसर देता है. बीके मनोज भाई ने कहा कि होली पर पुरानी बातों व संस्कारों को जलाकर समाप्त करना है. जब नकारात्मक बातें जल गयीं, तब खुशी, प्रेम, सुख व शांति के रंगों से होली मनानी है. यही इस पर्व की सार्थकता है. उन्होंने कहा कि नफरत, ईर्ष्या व बदला लेने की भावना को होलिका दहन में स्वाहा कर अपने अंदर नयी ऊर्जा उत्पन्न करें व आध्यात्मिक रूप से होली मनाएं. इससे बड़ों का आशीर्वाद प्राप्त होगा व जीवन में सच्ची सुख-शांति व समृद्धि मिलेगी. मौके पर बीके धर्मेंद्र भाई, अमित भाई, हरिद्वार भाई, शुष्मा बहन, ब्रिजरानी बहन, ज्योति बहन सहित दर्जनों भाई-बहन उपस्थित रहे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन