आठ फरवरी को बीपीएससी शिक्षकों की होगी बैठक

Published by : VIKASH KUMAR Updated At : 04 Feb 2026 6:15 PM

विज्ञापन

kaimur news.रविवार आठ फरवरी को भभुआ स्थित जगजीवन स्टेडियम में बीपीएससी शिक्षकों की एक बैठक होगी. बैठक सुबह 11 बजे से प्रारंभ होगी. इस बैठक में बीपीएससी टीचर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अशोक क्रांति विशेष रूप से शामिल होंगे.

विज्ञापन

सातवें वेतनमान व स्थानांतरण मुद्दे पर होगी रणनीति तय प्रतिनिधि, भभुआ नगर. रविवार आठ फरवरी को भभुआ स्थित जगजीवन स्टेडियम में बीपीएससी शिक्षकों की एक बैठक होगी. बैठक सुबह 11 बजे से प्रारंभ होगी. इस बैठक में बीपीएससी टीचर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अशोक क्रांति विशेष रूप से शामिल होंगे. वे पूरे बिहार में बीपीएससी शिक्षकों को एकजुट करने के उद्देश्य से प्रत्येक जिले में बैठक कर रहे हैं. इधर, इस संबंध में जानकारी देते हुए संघ के अध्यक्ष अशोक क्रांति ने बताया कि बीपीएससी शिक्षकों को सातवें वेतन आयोग की अनुशंसा के अनुरूप वेतनमान दिलाने के लिए सरकार से संघर्ष को मजबूती देने के लिहाज से यह बैठक अहम है. उन्होंने कहा कि प्रोबेशन पीरियड में स्थानांतरण खुलवाने का श्रेय केवल बीपीएससी टीचर्स एसोसिएशन को जाता है और स्थानांतरण प्रक्रिया में तेजी लाने की लड़ाई भी संगठन लड़ रहा है.बैठक में बीपीएससी शिक्षकों की वरीयता बनाये रखने, सर्विस बुक, इंक्रिमेंट और एरियर भुगतान जैसे ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा होगी. साथ ही कैमूर जिला इकाई के गठन और संगठन को मजबूत करने की रूपरेखा भी तय की जायेगी. संगठन का दावा है कि मजबूत संघ बनने से शिक्षकों को अनावश्यक परेशानियों से राहत मिलेगी.

विज्ञापन
VIKASH KUMAR

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन