ePaper

बीपीएससी टीचर्स एसोसिएशन जिला इकाई का हुआ गठन, राकेश बने अध्यक्ष

Updated at : 08 Feb 2026 4:47 PM (IST)
विज्ञापन
बीपीएससी टीचर्स एसोसिएशन जिला इकाई का हुआ गठन, राकेश बने अध्यक्ष

बीपीएससी टीचर्स एसोसिएशन की जिला इकाई की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार को भभुआ सिटी पार्क में आयोजित की गयी.

विज्ञापन

= भभुआ सिटी पार्क में हुई जिला स्तरीय बैठक, प्रदेश अध्यक्ष डॉ अशोक क्रांति रहे मौजूद = वेतन विसंगति व पुरानी पेंशन तक कई मुद्दों पर हुई विस्तार से चर्चा भभुआ नगर. बीपीएससी टीचर्स एसोसिएशन की जिला इकाई की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार को भभुआ सिटी पार्क में आयोजित की गयी. बैठक में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अशोक क्रांति विशेष रूप से उपस्थित रहे. उनके आगमन पर जिले के बड़ी संख्या में शिक्षकों ने उनका स्वागत किया. इस दौरान बैठक की अध्यक्षता राकेश कुमार ने की. बैठक में शिक्षक हितों और जिले की शिक्षण व्यवस्था से जुड़े कई अहम मुद्दों पर गंभीरता से विस्तारपूर्वक चर्चा की गयी. बैठक के दौरान शिक्षकों ने वेतन विसंगति, सेवा निरंतरता, पुराने वेतनमान की बहाली, पुरानी पेंशन योजना तथा शैक्षणिक गतिविधियों को लेकर अपनी बात रखी. शिक्षकों ने एक स्वर में कहा कि अपने अधिकारों और वेतनमान की मांग को लेकर जरूरत पड़ी, तो सड़क से लेकर न्यायालय तक संघर्ष किया जायेगा. बैठक में यह भी चर्चा हुई कि विद्यालयों में शिक्षण व्यवस्था को किस प्रकार और अधिक मजबूत किया जा सकता है तथा शिक्षकों को किन-किन प्रकार की प्रशासनिक और कार्य संबंधित असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है. बैठक के उपरांत प्रदेश अध्यक्ष डॉ अशोक क्रांति की मौजूदगी में बीपीएससी टीचर्स एसोसिएशन की जिला इकाई का विधिवत गठन किया गया. संगठन का उद्देश्य शिक्षकों की समस्याओं को एक मंच पर लाकर साझा करना और उनके समाधान के लिए संगठित प्रयास करना बताया गया. संगठन गठन के बाद शिक्षकों को अलग-अलग दायित्व सौंपे गये. जिला इकाई में अध्यक्ष पद पर राकेश कुमार, जिला उपाध्यक्ष दिलीप कुमार पांडे, कोषाध्यक्ष अजय तिवारी, जिला सचिव रजनीकांत, जिला महासचिव कामेश्वर सिंह, जिला संरक्षक रंजन कुमार सिंह, जिला आइटी सेल प्रभारी महावीर बिंद, जिला संयुक्त सचिव पवन कुमार पटेल, जिला महामंत्री सुनील तिवारी, मीडिया प्रभारी डॉ राकेश कुमार पटेल तथा जिला प्रवक्ता सुशील कुमार सिंह का चयन किया गया. इसके अलावा अन्य शिक्षकों को भी विभिन्न जिम्मेदारियां दी गयी. इस अवसर पर डॉ अशोक क्रांति ने कहा कि संगठन की मजबूती से ही शिक्षकों का सम्मान सुनिश्चित होगा और शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ किया जा सकेगा. साथ ही उन्होंने शिक्षकों से एकजुट होकर संघर्ष और संवाद के माध्यम से अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ने का आह्वान किया.

विज्ञापन
VIKASH KUMAR

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

VIKASH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन