नियमों की अनदेखी कर जिले में चलाये जा रहे नर्सिंग होम
भभुआ सदर : जिले में नियमों को ताक पर रख कर इन दिनों धड़ल्ले से निजी नर्सिंग होम, क्लिनिक व पैथोलॉजी सेंटर का संचालन किया जा रहा है. शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में मुनाफा कमाने के उद्देश्य से इस तरह के नर्सिंग होम व क्लिनिक खोले जा रहे हैं. कुछ दिन पहले शहर के कुबेर […]
भभुआ सदर : जिले में नियमों को ताक पर रख कर इन दिनों धड़ल्ले से निजी नर्सिंग होम, क्लिनिक व पैथोलॉजी सेंटर का संचालन किया जा रहा है. शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में मुनाफा कमाने के उद्देश्य से इस तरह के नर्सिंग होम व क्लिनिक खोले जा रहे हैं. कुछ दिन पहले शहर के कुबेर होटल में स्थित सौभाग्य हॉस्पिटल में जिस तरह झोला छाप डॉक्टरों द्वारा इलाज के दौरान नवजात बच्चे की जान ले ली गयी थी, यह चिंतनीय है. यह एक बड़ा सवाल के साथ-साथ स्वास्थ्य प्रशासन के लिए भी प्रश्न चिह्र है.
गौरतलब है कि निजी क्लिनिक या नर्सिंग होम या फिर पैथाेलॉजी सेंटर खोलने के समय बड़े-बड़े दावे किये जाते हैं, लेकिन वास्तविक रूप से ये दावे कहीं नहीं दिखते. सौभाग्य हॉस्पिटल का मामला इसका उदाहरण है. हालांकि क्लिनिकल स्टेबलिसमेंट एक्ट के तहत निजी नर्सिंग होम, पैथोलॉजी, क्लिनिक खोलने के लिए कई प्रावधान किये गये हैं, लेकिन इसका अनुपालन जिले भर में नहीं हो रहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










