रविदास के विचार प्रासंगिक : जिप उपाध्यक्ष
मोहनिया : नगर पंचायत के वार्ड दो रसुलपुर करमहरी में शनिवार की देर शाम संत रविदास जयंती पर मासूम बाल युवा समिति द्वारा आयोजित जागरण कार्यक्रम का उद्घाटन जिप उपाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह व नगर पंचायत के चेयरमैन अज्ञेय बिक्रम बोस्की ने किया. उन्होंने कहा कि संत शिरोमणि रविदास जी के विचार सदैव प्रासंगिक रहेंगे. […]
मोहनिया : नगर पंचायत के वार्ड दो रसुलपुर करमहरी में शनिवार की देर शाम संत रविदास जयंती पर मासूम बाल युवा समिति द्वारा आयोजित जागरण कार्यक्रम का उद्घाटन जिप उपाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह व नगर पंचायत के चेयरमैन अज्ञेय बिक्रम बोस्की ने किया. उन्होंने कहा कि संत शिरोमणि रविदास जी के विचार सदैव प्रासंगिक रहेंगे.
हम सभी को संत रविदास जी के बताये मार्गों पर चलना चाहिए. समाज के विकास के लिए तमाम वर्गों को आगे आना चाहिए. मौके पर पूर्व उपप्रमुख नंद जी सिंह, बिहार पुलिस एसोसिएशन सीवान के मंत्री मनोज राम, वार्ड पार्षद अनिल राम, वार्ड पार्षद हीरा लाल सिंह यादव आदि थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










