28 मवेशी व ट्रक जब्त, चार को पकड़ कर भेजा जेल

Updated:
विज्ञापन

रामगढ़ : पुलिस ने सोमवार की देर शाम क्षेत्र के बिशनपुरा गांव स्थित पुल के समीप एक ट्रक और उस पर लदे मवेशियों को जब्त कर चार पशु तश्करों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया़ ट्रक पर 28 मवेशी लदे हुए थे. गिरफ्तार तस्कर मवेशियों को उत्तरप्रदेश की सीमा में प्रवेश कराने की फिराक […]

विज्ञापन

रामगढ़ : पुलिस ने सोमवार की देर शाम क्षेत्र के बिशनपुरा गांव स्थित पुल के समीप एक ट्रक और उस पर लदे मवेशियों को जब्त कर चार पशु तश्करों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया़ ट्रक पर 28 मवेशी लदे हुए थे. गिरफ्तार तस्कर मवेशियों को उत्तरप्रदेश की सीमा में प्रवेश कराने की फिराक में थे. पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ पशु तश्कर मवेशी लेकर इस रास्ते से जा रहे हैं.

पुलिस ने तस्करों से पूछताछ कर रही है़. थानाध्यक्ष इरशाद आलम ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों में मोहम्मद रिजवान नवडीहा खेदल सराय गया, हंस राज कुशवाहा कल्याणपुर दुर्गावती, मोहम्मद तौफिक फकीर डुमरी दुर्गावती, डब्बू शेख झरिया बोकारो धनबाद शामिल हैं. सभी को जेल भेज दिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन