खरहना में एक दिन मनती है दीपावली
मोहनिया शहर : कुदरा प्रखंड स्थित खरहना गांव में दीपावली के एक दिन बाद यह पर्व मनाया जाता है. यह परंपरा यहां वर्षों से चली आ रही है. आप कैमूर जिला के मोहनिया अनुमंडल स्थित कुदरा प्रखंड के खरहना गांव में दीपावली के एक दिन बाद पहुंचेगे तो चौक जायेंगे, क्योंकि पूरा 1500 की आबादी […]
मोहनिया शहर : कुदरा प्रखंड स्थित खरहना गांव में दीपावली के एक दिन बाद यह पर्व मनाया जाता है. यह परंपरा यहां वर्षों से चली आ रही है. आप कैमूर जिला के मोहनिया अनुमंडल स्थित कुदरा प्रखंड के खरहना गांव में दीपावली के एक दिन बाद पहुंचेगे तो चौक जायेंगे, क्योंकि पूरा 1500 की आबादी वाले गांव में दीया जला कर लोग धन की देवी लक्ष्मी की पूजा अर्चना करते हैं. लोग पूरा घर को सजा कर विधिवत दीपावली मानते हैं. देश में 30 अक्तूबर को दीपावली मनायेगा तो, इस गांव में 31 को दीपावली मनेगी.
धनतेरस अन्य जगह के अनुसार ही शुक्रवार को ही मनाये गये और भैया दूज भी सभी जगह के अनुसार सोमवार को ही मनाते हैं. सबसे अहम बात यह है कि गांव के युवा इसका विरोध भी करते हैं लेकिन पूर्वजों द्वारा बनायी गयी परंपरा को कोई नहीं तोड़ता है. गांव में अशुभ न हो जाये, इस लिए लोग ऐसा करने से डरते हैं. खरहना 15 गांव का पंचायत है. एक दिन बाद सिर्फ खरहना में ही दीपावली मनायी जाती है. दीपावली के दिन केवल दुकानदार भाई ही पूजा करते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










