दुर्गावती जलाशय से निकलने वाली नहर की खुदाई अधर में

Updated:
विज्ञापन

किसानों को फसल खराब होने की चिंता रामपुर : दुर्गावती जलाशय से निकलनेवाली नहर की खुदाई पूरी नहीं होने के कारण किसान चिंतित हैं. किसान सजन पासवान, अलिहसन अंसारी, लल्लू साह व हरिवंश पाल आदि ने बताया कि गत वर्ष पानी के अभाव में खेत की सिंचाई के लिए बहुत परेशानी का सामना करना पड़ा […]

विज्ञापन
किसानों को फसल खराब होने की चिंता
रामपुर : दुर्गावती जलाशय से निकलनेवाली नहर की खुदाई पूरी नहीं होने के कारण किसान चिंतित हैं. किसान सजन पासवान, अलिहसन अंसारी, लल्लू साह व हरिवंश पाल आदि ने बताया कि गत वर्ष पानी के अभाव में खेत की सिंचाई के लिए बहुत परेशानी का सामना करना पड़ा था.
उस दौरान अमाव, मड़ैचा, सलेमपुर, दियरी व नौहट्टा तक खेतों में पानी पहुंचा था, लेकिन सबार, पांडेयपुर व झाली आदि गांवों में पानी नहीं पहुंच पाया था. पता चला है कि लेवा बांध के पास कुछ लोगों द्वारा पानी को रोक दिया जा रहा था. इसको लेकर कई बार तनाव की स्थिति भी पैदा हो गयी थी. हालांकि मामला शांत हुआ तब जाकर सबार तक पानी पहुंचा.
अभी बहुत से किसानों को उनके खेतों से होकर हो रही नहर की खुदाई का पैसा ही नहीं मिला है. किसानों का कहना है कि इस बार अगर समय रहते नहर की खुदाई नहीं होगी, तो फसल खराब हो जायेगी. इस संबंध में दुर्गावती जलाशय के नहर कार्यपालक अभियंता सुनील कुमार से बात करने की कोशिश की गयी, पर फोन स्विच ऑफ होने के कारण बात नहीं हो सकी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन