भोजपुरी प्रांत बनावल जाई, भ्रष्टाचार मिटावल जाई भोजपुरी राज्य की मांग को लेकर प्रगतिशील भोजपुरी समाज ने दिया धरना भभुआ(नगर). भोजपुरी प्रांत बनावल जाई भ्रष्टाचार, मिटावल जाई, रोटी कपड़ा, घर, दवाई, शिक्षा सुलभ करावल जाई. सोमवार को भोजपुरी राज्य की मांग को लेकर प्रगतिशील भोजपुरी समाज ने समाहरणालय गेट पर धरना दिया. इसकी अध्यक्षता विनोद सिंह व देख-रेख इंद्रजीत भाई पटेल ने की.भोजपुरी राज्य की मांग को लेकर भोजपुरी समाज द्वारा एक ज्ञापन भी जिलाधिकारी को दिया गया. भोजपुरी समाज के महासचिव विजय बहादुर सिंह ने कहा कि भोजपुरी क्षेत्र आज तीन राज्यों में बंट चुका है. इसमें उत्तर प्रदेश के 17 जिले बिहार के 10 जिले व मध्य प्रदेश के दो जिले हैं. इसे सम्मिलित कर एक राज्य का गठन करना जरूरी है, ताकि भोजपुरिया भाषा के लोगों को उनका हक व उचित सम्मान मिले.प्रगतिशील भोजपुरी समाज के प्रमुख मांगों में भोजपुरी भाषा को आठवीं अनुसूची में शामिल करना, कृषि को उद्योग का दर्जा दिया जाये, भोजपुरी क्षेत्र के हर लोगों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराये जाये, भोजपुरी प्रदेश में भोजपुरी भाषा के विश्वविद्यालय स्थापित किये जाये, भोजपुरी क्षेत्र के सरकारी कार्यालयों में भोजपुरी भाषा में काम हो. साथ ही हत्या, अपहरण,लूट, बलात्कार व घोटाला जैसे अपराधों पर रोक लगायी जाये.इस दौरान सचिव रामचंद्र सिंह,श्रीकृष्ण सिंह, रामप्रवेश सिंह, राजेश्वर दूबे, कविता सिंह व डॉ रंजीत सिंह आदि मौजूद थे.फोटो:-2. समाहरणालय पर धरना देते भोजपुरिया समाज के लोग
BREAKING NEWS
भोजपुरी प्रांत बनावल जाई, भ्रष्टाचार मिटावल जाई
भोजपुरी प्रांत बनावल जाई, भ्रष्टाचार मिटावल जाई भोजपुरी राज्य की मांग को लेकर प्रगतिशील भोजपुरी समाज ने दिया धरना भभुआ(नगर). भोजपुरी प्रांत बनावल जाई भ्रष्टाचार, मिटावल जाई, रोटी कपड़ा, घर, दवाई, शिक्षा सुलभ करावल जाई. सोमवार को भोजपुरी राज्य की मांग को लेकर प्रगतिशील भोजपुरी समाज ने समाहरणालय गेट पर धरना दिया. इसकी अध्यक्षता विनोद […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement