22.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

रालोसपा युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष बने विकास सिंह राठौर

कार्यकर्ताओं ने दी बधाई भभुआ (नगर) युवा रालोसपा (राष्ट्रीय लोक समता पार्टी) के प्रदेश अध्यक्ष मनोज यादव द्वारा कैमूर रालोसपा युवा प्रकोष्ठ का अध्यक्ष विकास सिंह राठौर को मनोनीत किया गया. इसको लेकर गुरुवार को रालोसपा की बैठक पटेल चौक स्थित पार्टी कार्यालय में हुई. कार्यकर्ताओं ने नव मनोनीत युवा रालोसपा युवा जिलाध्यक्ष के मनोनयन […]

कार्यकर्ताओं ने दी बधाई भभुआ (नगर) युवा रालोसपा (राष्ट्रीय लोक समता पार्टी) के प्रदेश अध्यक्ष मनोज यादव द्वारा कैमूर रालोसपा युवा प्रकोष्ठ का अध्यक्ष विकास सिंह राठौर को मनोनीत किया गया. इसको लेकर गुरुवार को रालोसपा की बैठक पटेल चौक स्थित पार्टी कार्यालय में हुई. कार्यकर्ताओं ने नव मनोनीत युवा रालोसपा युवा जिलाध्यक्ष के मनोनयन किये जाने पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री उपेंद्र कुशवाहा, प्रदेश अध्यक्ष डॉ अरुण कुमार एवं युवा रालोसपा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज यादव को बधाई दी. वहीं, उपस्थित पार्टी के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार कुशवाहा ने नव मनोनीत युवा जिलाध्यक्ष को कहा कि युवाओं को एकजुट कर जन समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष करें. मौके पर रामप्रताप सिंह, शाहरुख नवाज, शोभनाथ सिंह, भरत गुप्ता व धर्मेंद्र कुमार आदि उपस्थित थे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें