23.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

कई लोग बने भाजपा के सदस्य

भभुआ (ग्रामीण)नगर स्थित पटेल चौक के पास मंगलवार को भाजयुमो कार्यकर्ताओं द्वारा चलाये जा रहे सदस्यता अभियान के तहत स्टॉल लगा कर कई लोगों को भाजपा का सदस्य बनाया गया. मौके पर उपस्थित भारतीय जनता पार्टी युवा मोरचा के प्रदेश मीडिया प्रभारी दुर्गेश कुमार सिंह एवं क्षेत्रीय प्रभारी विजय सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र […]

भभुआ (ग्रामीण)नगर स्थित पटेल चौक के पास मंगलवार को भाजयुमो कार्यकर्ताओं द्वारा चलाये जा रहे सदस्यता अभियान के तहत स्टॉल लगा कर कई लोगों को भाजपा का सदस्य बनाया गया. मौके पर उपस्थित भारतीय जनता पार्टी युवा मोरचा के प्रदेश मीडिया प्रभारी दुर्गेश कुमार सिंह एवं क्षेत्रीय प्रभारी विजय सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्षमता एवं उनके विजन को देखते हुए युवा पीढ़ी भाजपा में बड़ी संख्या में जुड़ रहे हैं. कैमूर जिला के सभी पंचायतों में कार्यकर्ता घर-घर जा कर सदस्य बनायेंगे. 18 से 35 वर्ष के युवा पीढ़ी को ज्यादा से ज्यादा सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है. मौके पर प्रदेश कार्य समिति के सदस्य विवेक सिंह, जिला मंत्री संदीप वर्मा व प्रखंड अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह सहित दर्जन भाजयुमो कार्यकर्ता मौजूद थे……………….फोटो…………..9. स्टॉल लगा कर सदस्य बनाते भाजयुमो के कार्यकर्ता

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें