कैमूर: चांद में अवैध देसी शराब बरामद, पुलिस की छापेमारी से पहले आरोपी फरार; 1125 बोतलें जब्त

Updated:
विज्ञापन

फोटो 1जप्त शराब | Prabhat Khabar Network

कैमूर के चांद थाना क्षेत्र में पुलिस ने छापेमारी कर 225 लीटर अवैध देसी शराब बरामद की है। मुख्य आरोपी लाला कुमार मौके से फरार है, पुलिस तलाश में जुटी है।

विज्ञापन

Kaimur News : चांद थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत चांद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 225 लीटर देसी शराब बरामद की है. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छोटका अमाव गांव में छापेमारी कर सड़क किनारे छिपाकर रखी गयी शराब की खेप जब्त की. कार्रवाई की भनक लगते ही नामजद आरोपी मौके से फरार हो गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

उत्तर प्रदेश से शराब लाकर छिपाने की मिली थी सूचना

पुलिस को सूचना मिली थी कि दारुनपुर गांव निवासी लाला कुमार, पिता दया बिन्द, उत्तर प्रदेश से भारी मात्रा में अवैध शराब लाकर छोटका अमाव गांव में छिपाकर रखता है. सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए गांव में छापेमारी की.

25 पेटियों में मिली 1125 बोतल शराब

छापेमारी के दौरान सड़क किनारे छिपाकर रखी गयी ब्लू लाइन देसी शराब मसाला की 25 पेटियां बरामद हुईं. प्रत्येक पेटी में 200 एमएल की 45 बोतलें थीं. इस तरह पुलिस ने कुल 1125 बोतलें बरामद कीं, जिनकी कुल मात्रा 225 लीटर बतायी गयी है.

पुलिस को देखते ही फरार हुआ आरोपी

छापेमारी की भनक लगते ही नामजद आरोपी लाला कुमार मौके से फरार हो गया. पुलिस ने बरामद शराब को जब्त कर लिया है. मामले में फरार आरोपी के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गयी है.

गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी

पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए उसके संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है. पुलिस के अनुसार अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन