पत्नी और बच्चों को छोड़ पति परायी औरत के साथ करने लगा नेतागिरी, फिर…

Updated:
विज्ञापन

भभुआ : पत्नी और तीन बच्चों को छोड़ कर एक व्यक्ति परायी औरत के फेर में पड़ कर नेतागिरी करने चला है. शुक्रवार को पति की इस करनी की शिकायत लेकर पीड़ित महिला अपने तीन बच्चों के साथ नगर थाने पहुंची और पुलिस से पति के करतूतों की जानकारी देते हुए भरण-पोषण दिलाने और पति […]

विज्ञापन

भभुआ : पत्नी और तीन बच्चों को छोड़ कर एक व्यक्ति परायी औरत के फेर में पड़ कर नेतागिरी करने चला है. शुक्रवार को पति की इस करनी की शिकायत लेकर पीड़ित महिला अपने तीन बच्चों के साथ नगर थाने पहुंची और पुलिस से पति के करतूतों की जानकारी देते हुए भरण-पोषण दिलाने और पति पर कार्रवाई की गुहार लगायी. पीड़ितमहिला शहर के वार्ड नंबर दो निवासी संतोष कुमार बैठा की पत्नी रिंकू देवी बतायी जाती है.

आपके शहर में

विज्ञापन

उसने पुलिस को बताया कि उसकी शादी 2002 में संतोष के साथ हुई थी. तीन बच्चे पैदा होने के बाद उसके पति को राजनीति का शौक चढ़ गया, तो उसने मना करने के बावजूद शहर की छह डिसमिल जमीन बेच चुनाव लड़ गये. इसके बाद नेता बनने के चक्कर में उन्होंने अपना घर भी बेच दिया. इसके चलते वह और उसके बच्चे अब उसीअपने घर में भाड़े पर रहते आ रहे हैं. इसके बाद उसके पति ने पलका गांव की रहनेवाली एक विवाहित महिला से रिश्ता गांठ लिया और अब उसी के साथ नेतागिरी के चक्कर में वह सासाराम में रहता है.

महिला ने थानाध्यक्ष को यह भी बताया कि पति के खिलाफ उसका कोर्ट में भी मामला चल रहा है. लेकिन, मामला कोर्ट में लंबित होने के बावजूद उसका पति भरण-पोषण नहीं दे रहा है और उसे शक है कि उसका पति जिस महिला के साथ रह रहा है, उसी से वह शादी भी कर लेगा. महिला ने इस मामले में शुक्रवार को पुलिस से हस्तक्षेप करते हुए भभुआ में एक कार्यक्रम में पहुंचे पति को गिरफ्तार करने की मांग की.
इस मामले में थानाध्यक्ष सत्येंद्र राम का कहना है कि कुछ दिन पहले महिला के पति पर कोर्ट द्वारा वारंट निर्गत हुआ था. लेकिन, उसने मामले में जमानत करवा लिया है. मामला कोर्ट में लंबित होने की वजह से पुलिस सारे तथ्यों की जानकारी पर ही आगे की कार्रवाई करेगी.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन