ePaper

बिहार में जूनियर डॉक्टरों के इंटर्नशिप स्टाइपेंड में इजाफा, नीतीश कैबिनेट ने 9 एजेडों पर लगायी मुहर

Updated at : 13 Sep 2022 2:04 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार में जूनियर डॉक्टरों के इंटर्नशिप स्टाइपेंड में इजाफा, नीतीश कैबिनेट ने 9 एजेडों पर लगायी मुहर

नीतीश कैबिनेट की बैठक खत्म हो गयी है. आज की बैठक में कुल 19 एजेंडे पर मुहर लगी है. राज्य कैबिनेट ने जूनियर डॉक्टरों का इंटर्नशिप स्टाइपेंड में इजाफा कर दिया है. राज्य कैबिनेट ने इंटर्नशिप स्टाइपन को 15 हजार रूपए से बढ़ाकर 20 हजार रुपए प्रतिमाह करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है.

विज्ञापन

पटना. नीतीश कैबिनेट की बैठक खत्म हो गयी है. आज की बैठक में कुल 19 एजेंडे पर मुहर लगी है. राज्य कैबिनेट ने जूनियर डॉक्टरों का इंटर्नशिप स्टाइपेंड में इजाफा कर दिया है. राज्य कैबिनेट ने इंटर्नशिप को 15 हजार रूपए से बढ़ाकर 20 हजार रुपए प्रतिमाह करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. इसके साथ ही पाटलिपुत्र, पटना, मुंगेर और पूर्णिया यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट प्रोफेसर के 370 पदों की स्वीकृति दी गई है.

undefined
राज्य कैबिनेट ने मंजूरी

सूखे की बनती स्थिति के लिए 60 करोड़ रुपए की निकासी पर भी मुहर लग गयी है. कैबिनेट ने राशि निकासी और खर्च पर मुहर लगा दी है. 29 करोड़ रुपए की अतिरिक्त राशि पर भी मुहर लग गयी है. डीजल अनुदान के लिए अकासमिकता निधि से निकासी के प्रस्ताव को भी राज्य कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है.

54 एडीजे के पदों का सृजन

बिहार में दुराचार पीड़ितों को अब जल्द न्याय की उम्मीद बंधी है. राज्य कैबिनेट ने 54 एडीजे के पदों का सृजन किया है. विशेष न्यायालय के लिए पद सृजित इस पद से दुराचार और POCSO के लिए विशेष न्यायालय का गठन हो पायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन