पटना में 15 अगस्त को जेपी गंगा पथ गायघाट तक होगा चालू, फिनिशिंग का काम अंतिम चरण में, देखें तस्वीरें

Author Ashish jha
Updated:
विज्ञापन

पटना के गाय घाट तक 15 अगस्त को जेपी गंगा पथ चालू हो जायेगा. गाय घाट तक जेपी गंगा पथ का फिनिशिंग का काम अंतिम चरण में है. जेपी गंगा पथ पर गाय घाट के पास चढ़ने व उतरने के लिए रैंप तैयार हो गया है.

विज्ञापन
undefined

पटना के गाय घाट तक 15 अगस्त को जेपी गंगा पथ चालू हो जायेगा. गाय घाट तक जेपी गंगा पथ का फिनिशिंग का काम अंतिम चरण में है. जेपी गंगा पथ पर गाय घाट के पास चढ़ने व उतरने के लिए रैंप तैयार हो गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन
undefined

एप्रोच रोड में जमीन की समस्या

फिलहाल उतरने वाले रैंप से ही लोग चढ़ने का काम करेंगे. जेपी गंगा पथ पर चढ़ने के लिए बन रहे एप्रोच रोड में जमीन की समस्या हो रही है.सूत्र ने बताया कि जेपी गंगा पथ का गाय घाट तक पिचिंग का काम पूरा हो गया है. जेपी गंगा पथ की रेलिंग को फिनिश किया जा रहा है.

undefined

पिचिंग काम पूरा हो गया

जेपी गंगा पथ से उतरनेवाले एप्रोच रोड में भी पिचिंग काम पूरा हो गया है.निर्माण का काम संपन्न होने पर अब फाइनल टच दिया जा रहा है.

undefined

चालू होने पर मिलेगी राहत

जेपी गंगा पथ में गाय घाट तक चालू होने से दीघा से गाय घाट तक आने-जाने में लोगों को सुविधा होगी. दीघा से गाय घाट तक 12.5 किलोमीटर की दूरी 20 से 25 मिनट में तय कर लेंगे. गांधी मैदान से गाय घाट आने-जाने में अशोक राजपथ में एक वैकल्पिक रास्ता तैयार होने से जाम की समस्या से लोगों को राहत मिलेगी.

undefined

चढ़नेवाले एप्रोच रोड के निर्माण में देरी

जानकारों के अनुसार जेपी गंगा पथ पर गाय घाट के समीप चढ़ने के लिए कनेक्टिविटी रोड तैयार हो रहा है. एप्रोच रोड के निर्माण में जमीन की बाधा होने से निर्माण में देरी हो रही है. जेपी गंगा पथ के चालू होने पर गाय घाट के समीप उतरने के लिए बनाये गये एप्रोच रोड से ही लोग चढ़ने व उतरने का काम करेंगे.

undefined
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन