जीतन राम मांझी की सेहत में सुधार, हुआ दोबारा कोरोना टेस्ट, कल आयेगी रिपोर्ट

Updated:
विज्ञापन

डॉक्टरों की राय के बाद उन्होंने कोविड- 19 की दोबारा जांच करायी है. शुक्रवार को रिपोर्ट मिल जायेगी. उम्मीद है कि एक-दो दिन में सभी लोगों के बीच पहुंच जाऊंगा.

विज्ञापन

पटना. हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी स्वस्थ हो गये हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

गुरुवार को ट्वीट के जरिये उन्होंने इसकी सूचना दी. बताया कि एम्स मेडिकल टीम का मानना है कि अब उनके शरीर में कोरोना के कोई लक्षण नहीं हैं.

डॉक्टरों की राय के बाद उन्होंने कोविड- 19 की दोबारा जांच करायी है. शुक्रवार को रिपोर्ट मिल जायेगी. उम्मीद है कि एक-दो दिन में सभी लोगों के बीच पहुंच जाऊंगा.

उन्होंने एम्स की मेडिकल टीम और मुख्यमंत्री का आभार भी प्रकट किया. बीच में उनकी हालत खराब होने की उफवाह भी उड़ी थी.

खुद मांझी को इसका खंडन करना पड़ा था. बुधवार को ट्वीट कर तबीयत को लेकर उठ रही अफवाहों को उन्होंने निराधार बताया था.

सेहत की जानकारी साझा कर उन्होंने कहा था कि मैं रोज योग कर रहा हूं. टहल रहा हूं, पर कुल लोगों का पता नहीं कौन जानकारी दे रहा है कि मेरी तबीयत बिगड़ गयी है.

13 दिसंबर को हिंदुस्तान अवाम मोर्चा की राष्ट्रीय कार्य परिषद की बैठक के बाद वे कोरोना पॉजिटिव पाये गये थे.

Posted by Ashish Jha

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन