वाहन चेकिंग के लिए खुद सड़क पर उतर गयीं जिलाधिकारी

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 08 Jul 2024 11:02 PM

विज्ञापन

डीएम अलंकृता पांडेय के द्वारा अरवल मोड़ एवं आंबेडकर चौक पर वैसे वाहन जो ट्रैफिक नियमों का पालन नहीं करते हैं उन पर कड़ी कार्रवाई की गयी. अरवल मोड़ के पास बिना हेलमेट के दो पहिया वाहन चला रहे 47 चालकों पर कार्यवाही करते हुए 74500 चालान की वसूली भी की गयी व इसके साथ ही जिला पदाधिकारी द्वारा कड़ा संदेश दिया गया कि स्वयं एवं दूसरों के जान को खतरे में न डालें एवं ट्रैफिक नियमों का पालन करें.

विज्ञापन

जहानाबाद नगर

. डीएम अलंकृता पांडेय के द्वारा अरवल मोड़ एवं आंबेडकर चौक पर वैसे वाहन जो ट्रैफिक नियमों का पालन नहीं करते हैं उन पर कड़ी कार्रवाई की गयी. अरवल मोड़ के पास बिना हेलमेट के दो पहिया वाहन चला रहे 47 चालकों पर कार्यवाही करते हुए 74500 चालान की वसूली भी की गयी व इसके साथ ही जिला पदाधिकारी द्वारा कड़ा संदेश दिया गया कि स्वयं एवं दूसरों के जान को खतरे में न डालें एवं ट्रैफिक नियमों का पालन करें. इसी क्रम में डीएम के द्वारा आंबेडकर चौक पर भी एक दर्जन से ज्यादा वाहनों पर कार्रवाई की गयी. जिला परिवहन पदाधिकारी भी विभिन्न स्थानों पर ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन कर रहे वाहनों की जांच के लिए सड़क पर उतरे एवं उनके द्वारा शाम चार बजे तक 28 दो पहिया वाहनों पर कुल एक सात हजार पांच सौ रुपये का चालान किया गया. बिना हेलमेट पहने दो पहिया गाड़ी चलाना, प्रदूषण जांच के कागजात न होना , वाहन के कागजात दुरुस्त न होना जैसे कई बिंदु है जिस पर जिला परिवहन पदाधिकारी द्वारा कार्यवाही की गई. साथ ही लोगों को नसीहत भी दी गई कि इस तरह की गलतियों को ना दोहराएं एवं ट्रैफिक नियमों का पालन करें. जिला प्रशासन को ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन से होने वाले दुर्घटनाओं से दो-चार होना पड़ता है इसमें लोगों के जान – माल की भारी क्षति होती है. जिला परिवहन कार्यालय एवं जिला प्रशासन के साथ-साथ पुलिस विभाग द्वारा पहले भी लगातार नियमों की अनदेखी नहीं करने की अपील की जाती रही है. डीएम द्वारा जिलावासियों को स्पष्ट नसीहत दी जाती है कि सड़क पर ट्रैफिक नियम के पालन की मंशा के साथ उतरे, स्वयं भी सुरक्षित रहे एवं अन्य यात्रियों की सुरक्षा से भी खिलवाड़ न करें. डीएम ने ट्रैफिक ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक पुलिस के जवानों को स्पष्ट निर्देश दिया गया कि ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले लोगों से सख्ती से निबटे. सभी जिलावासियों से अपील की गयी कि ट्रैफिक नियमों का पालन करें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन