जहानाबाद: गांधी मैदान में धूमधाम से मनी मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स मीट, डीएम छिरिङ वाई भूटिया ने दिया 'प्रतिदिन एक घंटा खेल' का संदेश

Updated:
विज्ञापन

प्रमाण पत्र के साथ खिलाड़ी | Prabhat Khabar Network

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जहानाबाद के गांधी मैदान में मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स मीट का आयोजन हुआ. डीएम ने खेल और स्वस्थ जीवनशैली के महत्व पर जोर दिया.

विज्ञापन

Jehanabad News: राष्ट्रीय खेल दिवस (National Sports Days) के उपलक्ष्य में जहानाबाद जिला प्रशासन द्वारा गांधी मैदान में 'मेजर ध्यानचंद जहानाबाद स्पोर्ट्स मीट–2026' का भव्य और सफल आयोजन किया गया. जिला पदाधिकारी छिरिङ वाई भूटिया के नेतृत्व में आयोजित इस खेल उत्सव में बच्चों, छात्र-छात्राओं, अधिकारियों और आम नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया. कार्यक्रम का शुभारंभ हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया, जहां उपस्थित पदाधिकारियों व गणमान्य लोगों ने उनके खेल योगदान को नमन किया.

आपके शहर में

विज्ञापन

विभिन्न खेल विधाओं में खिलाड़ियों ने दिखाया दम

स्पोर्ट्स मीट के दौरान विभिन्न आयु वर्ग के लिए कई खेल स्पर्धाएं आयोजित की गईं. नन्हें बच्चों के लिए सैक रेस (बोरा दौड़) और म्यूजिकल चेयर का आयोजन हुआ. वहीं कक्षा 8 से 10 के विद्यार्थियों के बीच रोमांचक इंटर-स्कूल रिले रेस कराई गई. खेलो इंडिया के प्रतिभागियों ने वेटलिफ्टिंग (भारोत्तोलन) प्रतियोगिता में अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन दिखाया. इसके अतिरिक्त पुरुष एवं महिला वर्ग के लिए 200 मीटर दौड़ का आयोजन किया गया, जिसमें प्रशासनिक अधिकारियों, शिक्षकों, सरकारी कर्मियों और स्थानीय नागरिकों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया. सभी प्रतियोगिताओं के विजेताओं को मेडल व पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया.

'एक घंटा खेल के मैदान में' जीवनशैली का हिस्सा बनाएं: डीएम

समारोह को संबोधित करते हुए जिला पदाधिकारी छिरिङ वाई भूटिया ने कहा कि खेल केवल जीत-हार तक सीमित नहीं है, बल्कि यह टीम भावना, अनुशासन, निष्पक्षता, स्वस्थ प्रतिस्पर्धा और विपरीत परिस्थितियों के बाद पुनः उठ खड़े होने का हौसला देता है. नियमित शारीरिक गतिविधियां जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों से बचाव में मददगार साबित होती हैं. डीएम ने लोगों से आह्वान किया कि 'प्रतिदिन एक घंटा खेल के मैदान में' की भावना को सिर्फ राष्ट्रीय खेल दिवस तक सीमित न रखकर इसे अपनी दैनिक दिनचर्या में शामिल करें.

बेहतर खिलाड़ी के साथ बेहतर इंसान बनाता है खेल

जिलाधिकारी ने कहा कि खेल युवाओं को एक बेहतर खिलाड़ी के साथ-साथ एक संवेदनशील और जिम्मेदार नागरिक बनाने की प्रेरणा देता है. यह एक स्वस्थ, अनुशासित और ऊर्जावान समाज के निर्माण का सबसे सशक्त माध्यम है. कार्यक्रम के समापन पर जिले के तमाम प्रशासनिक पदाधिकारी, खेल संघों के प्रतिनिधि और भारी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे.

Also Read: जहानाबाद: काको के बीबीपुर में JDU नेता के साथ मारपीट और अपहरण का प्रयास, फायरिंग की चर्चा से सनसनी; जांच में जुटी पुलिस


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन