जहानाबाद: मोटर पंपसेट चोरी के आरोप में भिड़े दो पक्ष, एक ही परिवार के पांच लोग घायल
सदर अस्पताल में भर्ती घायल लोग | Prabhat Khabar Network
जहानाबाद के कडौना थाना क्षेत्र में मोटर चोरी का आरोप लगाकर एक ही परिवार के पांच लोगों के साथ जमकर मारपीट की गई। सभी घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है।
Jehanabad News : जहानाबाद जिले के कडौना थाना क्षेत्र के सेवनन गांव में खेत से मोटर पंपसेट चोरी का आरोप लगाने को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गयी. इस घटना में एक ही परिवार के पांच लोग घायल हो गये. सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल, जहानाबाद में चल रहा है.
आपके शहर में
आठ किसानों के खेतों से चोरी हुआ पंपसेट
जानकारी के अनुसार, शनिवार की देर रात सेवनन गांव में आठ किसानों के खेतों में लगे मोटर पंपसेट चोरी हो गये. इसके बाद गांव के कुछ लोगों ने सेवनन निवासी मंटू और धर्मेंद्र पर मोटर पंपसेट चोरी करने का आरोप लगाया. इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गयी. देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गयी.
बीच-बचाव करने पहुंचे परिजनों से भी मारपीट
बताया जाता है कि मारपीट की सूचना मिलने के बाद आरोपितों के परिजन मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव करने लगे. आरोप है कि वहां मौजूद लोगों ने उनके साथ भी मारपीट कर दी. घटना में एक ही परिवार के अमन कुमार, उषा देवी, इंदु देवी, राजेश्वर वर्मा और रीमा घायल हो गये.
पुलिस मामले की जांच में जुटी
घटना के बाद सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल जहानाबाद में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है. घायलों की ओर से घटना की सूचना कडौना थाना पुलिस को दी गयी है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और मारपीट की घटना के पीछे के विवाद तथा मोटर पंपसेट चोरी के आरोपों की भी पड़ताल की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए