मारपीट की घटना में तीन महिला सहित पांच धराये

Updated:
विज्ञापन

शकराबाद थाना क्षेत्र के मुरहारा गांव में दो गुटों के बीच आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में तीन लोग घायल हो गये. सभी घायलों का इलाज रामाश्रय प्रसाद सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शकुराबाद में कराया गया.

विज्ञापन

रतनी. शकराबाद थाना क्षेत्र के मुरहारा गांव में दो गुटों के बीच आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में तीन लोग घायल हो गये. सभी घायलों का इलाज रामाश्रय प्रसाद सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शकुराबाद में कराया गया. इस घटना को लेकर दोनों तरफ से थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. वहीं इस संबंध में घायल मुरहारा गांव निवासी सुदामा दास ने अपने भाई रविंदर दास सहित पांच लोगों के खिलाफ मारपीट कर घायल कर देने का आरोप लगाते हुए थाने में आवेदन दिया है. वहीं दूसरे पक्ष से रविंद्र दास ने अपने भाई सुदामा दास सहित तीन लोगों के खिलाफ मारपीट करने, जेवर एवं 20 हजार नगद चुरा लेने का आरोप लगाते हुए थाने में आवेदन दिया है. थानाध्यक्ष मोहन प्रसाद सिंह ने बताया कि दोनों तरफ से प्राथमिकी दर्ज कर रविंद्र दास सहित उसकी पत्नी बेटी बेटा सहित पांच लोगों को त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन