घोसी के बैना गांव की आहर में डूबने से बुजुर्ग की गयी जान
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 20 Nov 2024 10:44 PM
बैना गांव के आहर के पानी में डूबने से एक बुजुर्ग की मौत हो गयी. मृतक अहियासा गांव निवासी दुलारचंद मांझी (57 वर्ष) बताया जाता है .
घोसी. बैना गांव के आहर के पानी में डूबने से एक बुजुर्ग की मौत हो गयी. मृतक अहियासा गांव निवासी दुलारचंद मांझी (57 वर्ष) बताया जाता है . बताया जाता है कि बीते मंगलवार को अपने घर से जाने के लिए निकला था और मंगलवार की रात अपने घर वापस लौट कर नहीं आया और बुधवार की सुबह सूचना मिली कि एक व्यक्ति बैना आहर के पानी में डूबकर मरा पड़ा हुआ है. सूचना पाकर अहियासा गांव के लोग पहुंचे तो अहियासा गांव के दुलारचंद मांझी के रूप में पानी में डूबे व्यक्ति की पहचान की गयी. फिर इसकी सूचना घोसी थाने की पुलिस को दी गयी. सूचना पाकर घोसी थाने की पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम कराने के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. मृतक के स्वजनों का रो-रो कर बुरा हाल है.
उबेर गांव में जमीन विवाद में मां-बेटे को पीटा
घोसी. थाना क्षेत्र के उबेर गांव में बुधवार को जमीन विवाद को लेकर मां-बेटे को लाठी-डंडे से मारपीट कर जख्मी कर दिया गया. जख्मी महिला में उबेर गांव के महापति देवी एवं बेटा सूरज कुमार बताया जाता है. जख्मी मां-बेटा का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र घोसी में कराया गया. इस सिलसिले में घोसी थाने में लिखित आवेदन दिया गया है. पुलिस छानबीन में जुट गयी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










