जहानाबाद: लाइन डीएसपी ने कुर्था थाना का किया निरीक्षण, व्यवस्था सुधारने के दिए निर्देश

Updated:
विज्ञापन

पुलिसकर्मियों को निर्देश देते डीएसपी | Prabhat Khabar Network

लाइन डीएसपी ओमप्रकाश अरुण ने कुर्था थाने का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन और थाना परिसर में बेहतर व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए।

विज्ञापन

Jehanabad News : कुर्था थाने में शुक्रवार को लाइन डीएसपी ओमप्रकाश अरुण ने औचक निरीक्षण कर पुलिस व्यवस्था का जायजा लिया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों के रख-रखाव, लंबित मामलों की स्थिति तथा सुरक्षा व्यवस्था की विस्तार से समीक्षा की. इस दौरान थाना के विभिन्न रजिस्टरों एवं रिकॉर्ड का भी गहन निरीक्षण किया गया. लाइन डीएसपी ने लंबित कांडों पर विशेष ध्यान देते हुए संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी मामलों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित किया जाए. निरीक्षण के क्रम में उन्होंने ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों की उपस्थिति, कार्यशैली और अनुशासन का भी आकलन किया. साथ ही, उन्होंने थाना परिसर में साफ-सफाई बनाए रखने और अभिलेखों को व्यवस्थित ढंग से संधारित करने के निर्देश दिए. उन्होंने पुलिसकर्मियों को सतर्कता एवं जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने की सलाह दी. इस मौके पर थानाध्यक्ष चंदन कुमार झां सहित थाना के सभी पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहे. निरीक्षण के दौरान दिए गए दिशा-निर्देशों को लेकर थाना कर्मियों में सक्रियता देखी गई.

आपके शहर में

विज्ञापन


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन