Jehanabad : जलेबी विवाद में हुई मारपीट में मुखिया समेत कई लोगों पर केस

Published by : MINTU KUMAR Updated At : 29 Jan 2026 11:14 PM

विज्ञापन

सदर प्रखंड के गोनवां पंचायत भवन पर गणतंत्र दिवस के दिन झंडाेत्तोलन के दौरान जलेबी वितरण को लेकर उत्पन्न विवाद में हुई मारपीट को लेकर दोनों पक्षों द्वारा प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.

विज्ञापन

जहानाबाद. सदर प्रखंड के गोनवां पंचायत भवन पर गणतंत्र दिवस के दिन झंडाेत्तोलन के दौरान जलेबी वितरण को लेकर उत्पन्न विवाद में हुई मारपीट को लेकर दोनों पक्षों द्वारा प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. गोनवां पंचायत के मुखिया अमरनाथ सिंह यादव ने स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है तो दूसरे पक्ष के रामाकांत पासवान ने एससी-एसटी थाने में मुखिया मुखिया पुत्र समेत कई लोगों पर प्राथमिकी दर्ज करायी है. रामाकांत पासवान ने पुलिस को दिये शिकायत में कहा है कि मुखिया व उनके सहयोगी झंडोत्तोलन होने के बाद जलेबी बांट रहे थे. उसी क्रम में गांव के कुछ छोटे-छोटे बच्चे और बच्चियां जो दलित समाज के थे जो मुखिया से जलेबी मांगने गया तो मुखिया एवं उनके साथ रहने वाले लोग जाति सूचक शब्द का प्रयोग करते हुए सभी को भगाने लगे. जब लड़का नहीं भागा तो लपड़-थप्पड़ से मारते हुए सभी को पंचायत भवन के एक रूम में बंद कर मारपीट रहा था. कुछ छोटे-छोटे बच्चा भाग कर रोते-चिल्लाते हुए घर आ गया और बोला कि मुखिया और उनके आदमी घर में बंद कर बच्चों को मारपीट कर रहा है जिसमें मेरा भतीजा सुजीत था. मारपीट की सूचना पाकर मैं और मेरा भाई रंजीत पासवान की पत्नी दौड़कर पंचायत भवन पर गया तो मुखिया एवं उनके साथ रहे लोग को समझाने की नीयत से पूछताछ कर रहा था. मुखिया के पुत्र के अलावा नौ नामजद बोलेरो से लाठी-डंडा एवं रॉड निकालकर मारपीट करने लगे. वहीं मुखिया अमरनाथ से यादव ने रामाकांत पासवान समेत कई लोगों पर मारपीट व हमला कर चार वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया.

विज्ञापन
MINTU KUMAR

लेखक के बारे में

By MINTU KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन