जहानाबाद में अतिक्रमण पर प्रशासन का चला बुलडोजर, 10 हजार रुपये जुर्माना भी वसूला

Updated:
विज्ञापन

बत्तीस भवरिया के समीप अतिक्रमण हटाते नप कर्मी

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

जहानाबाद में अतिक्रमण पर प्रशासन का सख्त एक्शन. सड़कों और फुटपाथों से अवैध कब्जे हटाए गए, प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त कर 10,000 रुपये का जुर्माना वसूला गया. आगे भी जारी रहेगा अभियान.

विज्ञापन

Jehanabad Anti Encroachment Drive : जहानाबाद. शहर को जाम और अतिक्रमण की समस्या से निजात दिलाने के लिए नगर परिषद और स्थानीय प्रशासन ने एक बार फिर सख्त रुख अपनाया है. शहर के प्रमुख इलाकों में अतिक्रमण के खिलाफ व्यापक अभियान चलाकर सड़कों और फुटपाथों पर किये गये अवैध कब्जे हटाये गये. अभियान के तहत अंबेडकर चौक से अस्पताल मोड़ तक कार्रवाई की गयी. प्रशासन की इस पहल से सड़क और फुटपाथ खाली कराने के साथ यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने की कोशिश की गयी.

विज्ञापन

24 घंटे पहले करायी गयी थी माइकिंग

नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया कि सड़कों पर अतिक्रमण के कारण आये दिन जाम की स्थिति बनी रहती थी. इससे आम लोगों के साथ अस्पताल आने वाले मरीजों को भी परेशानी होती थी. इस संबंध में लगातार शिकायतें मिल रही थीं. कार्रवाई से पहले संबंधित क्षेत्रों में 24 घंटे पूर्व लाउडस्पीकर से माइकिंग कराकर लोगों को स्वयं अतिक्रमण हटाने की सूचना दी गयी थी, ताकि किसी को अनावश्यक नुकसान नहीं हो.

प्लास्टिक जब्त, दुकानदारों पर लगा जुर्माना

अतिक्रमण हटाने के साथ प्रतिबंधित प्लास्टिक और पॉलिथीन के इस्तेमाल के खिलाफ भी जांच अभियान चलाया गया. इस दौरान विभिन्न दुकानों से प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त किया गया. नियमों का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों से करीब 10 हजार रुपये जुर्माना भी वसूला गया.

काको मोड़ से अरवल मोड़ तक होगी कार्रवाई

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि अतिक्रमण हटाने का अभियान केवल एक दिन तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इसे लगातार जारी रखा जायेगा. अगले चरण में काको मोड़ से अरवल मोड़ और राजाबाजार क्षेत्र में कार्रवाई की जायेगी. इन इलाकों में सड़कों और सार्वजनिक प्याऊ सहित अन्य सार्वजनिक स्थलों पर अवैध कब्जे की शिकायतें हैं.

अधिकारियों ने बताया कि पर्व-त्योहारों के कारण बीच में कुछ दिनों तक अभियान धीमा पड़ गया था, लेकिन अब इसे नियमित रूप से चलाया जायेगा. प्रशासन ने दुकानदारों और आम लोगों से सड़कों तथा नालों पर अतिक्रमण नहीं करने की अपील की है. साथ ही चेतावनी दी है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन