ePaper

बाजार समिति से शराब बरामद

Updated at : 25 Dec 2019 2:02 AM (IST)
विज्ञापन
बाजार समिति से शराब बरामद

जहानाबाद : उत्पाद विभाग की पुलिस ने मंगलवार को शहर के बाजार समिति प्रांगण में बिक्री के लिए छिपाकर रखी गयी 12 कैन बियर एवं चार बोतल शराब बरामद की है. उत्पाद अधीक्षक सुनील कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि शहर के बाजार समिति प्रांगण में कारोबारी शराब छिपाकर रखे हुए […]

विज्ञापन

जहानाबाद : उत्पाद विभाग की पुलिस ने मंगलवार को शहर के बाजार समिति प्रांगण में बिक्री के लिए छिपाकर रखी गयी 12 कैन बियर एवं चार बोतल शराब बरामद की है. उत्पाद अधीक्षक सुनील कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि शहर के बाजार समिति प्रांगण में कारोबारी शराब छिपाकर रखे हुए हैं.

सूचना के आलोक छापेमारी की गयी जिसमें मौके से ट्यूबोर्क ब्रांड के 12 कैन बियर एवं मैकडोनाल्ड कंपनी की चार बोतल रम जब्त किया गया है, जो झारखंड निर्मित है. इधर उत्पाद विभाग के पुलिस ने कड़ौना ओपी क्षेत्र के इस्माइलपुर गांव में शराब के खिलाफ छापेमारी कर 1000 केजी जावा महुआ को बरामद किया है, जिसे मौके पर ही नष्ट कर दिया गया.
पुलिस को सूचना मिली थी कि इस्माइलपुर गांव में शराब बना बिक्री किये जाने का कारोबार किया जा रहा है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से शराब बनाने के उपकरण भी बरामद किया है. हालांकि पुलिस को देख कारोबारी भागने में सफल रहे. दोनों मामले में पुलिस उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कारोबारी की पहचान करने में जुटी है.
दो शराब तस्कर गिरफ्तार : मखदुमपुर. स्थानीय थाना के पुलिस ने चाढ़ गांव में छापेमारी कर शराब के दो धंधेबाजों को गिरफ्तार किया है. थानाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस ने छापेमारी कर रंजीत चौधरी एवं शिवचरण चौधरी को गिरफ्तार किया है. उक्त लोगों पर पूर्व से प्राथमिकी दर्ज थी.
अरवल में 17 बोतल शराब के साथ धंधेबाज गिरफ्तार : अरवल. उत्पाद विभाग में शराब के खिलाफ चलाये गये अभियान में छापेमारी कर 17 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ 37 लीटर अवैध चुलाई शराब बरामद की गयी है. उत्पाद निरीक्षक गोपी किशन ने मेहंदिया थाने के इंजोर गांव में अशोक कुमार के घर पर छापेमारी कर अवैध शराब बरामद की. उत्पाद निरीक्षक ने बताया कि सूचना मिली थी, जिसके आधार पर छापेमारी की गयी.
उन्होंने बताया कि कारोबारी अपने घर की बगल में बथान बनाये हुआ था, जहां जानवर को खिलाये जाने वाला चारा-भूसे में अंग्रेजी शराब के 375 एमएल की 17 बोतल और 37 लीटर चुलाई शराब थी, जिसे बरामद कर लिया गया है. गिरफ्तार अभियुक्त को जेल भेज दिया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन