घास काटने गयी नाबालिग से दुष्कर्म, एफआइआर दर्ज
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
जहानाबाद : हुलासगंज थाना क्षेत्र के दुर्गापुर में गुरुवार की दोपहर एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म किये जाने का मामला प्रकाश में आया है. इस संबंध में पीड़िता के बयान पर महिला थाने में पोस्को एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. प्राथमिकी में सूचक ने उल्लेख किया है कि लड़की बधार में घास […]
विज्ञापन
जहानाबाद : हुलासगंज थाना क्षेत्र के दुर्गापुर में गुरुवार की दोपहर एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म किये जाने का मामला प्रकाश में आया है. इस संबंध में पीड़िता के बयान पर महिला थाने में पोस्को एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. प्राथमिकी में सूचक ने उल्लेख किया है कि लड़की बधार में घास काटने गयी थी तभी गांव के ही दो नामजद अकेले देख उनके साथ छेड़छाड़ करना शुरू कर दिया और सुनसान इलाके में ले जाकर दुष्कर्म किया.
आपके शहर में
विज्ञापन
नाबालिग का आरोप है कि युवक घास काटने के दौरान उसे पकड़कर पइन के तरफ ले गया, जहां उसके साथ गलत हरकत की. महिला थानाध्यक्ष ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा है कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. नाबालिग का मेडिकल जांच कराया जा रहा है.
मनचले की धुनाई कर किया पुलिस के हवाले
जहानाबाद. स्टेशन क्षेत्र में गुरुवार की शाम एक निजी कोचिंग संस्थान में मनचले को संस्थान के लड़कियों से छेड़छाड़ करना महंगा पड़ गया. मौजूद लोगों ने युवक की जमकर धुनायी कर पुलिस के हवाले कर दिया. शिक्षक दिवस के अवसर पर कोचिंग संस्थान में कार्यक्रम चल रहा था.
इसी क्रम में कुछ मनचले युवकों की टोली लड़कियों के साथ फब्तियां कसते हुए छेड़छाड़ करनी शुरू कर दी. छेड़छाड़ किये जाने पर कोचिंग संस्थान के लड़कियों ने इसकी शिकायत प्रबंधन से की.
हालांकि मौका पाकर युवक वहां से फरार हो गया, लेकिन कुछ देर बाद युवकों की टोली ने फिर आकर कोचिंग संस्थान के प्रबंधन से गाली-गलौज करना शुरू कर दी. कोचिंग अगल-बगल के कुछ लोग वहां पर जुट गये और गलत हरकत करने वाले युवक की जमकर धुनाई कर दी और इसकी सूचना पुलिस को दी. युवक सेवनन गांव निवासी राघवेंद्र नारायण बताया जाता है जो बिजली कॉलोनी में रहता है.
वह रिटायर्ड शिक्षक का पुत्र है. पुलिस घायल युवक को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल में इलाज कराने ले गयी. इधर, नगर थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि इस मामले में अभी तक किसी के द्वारा शिकायत नहीं दी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन