मजदूरी विवाद में किशोरी के साथ की गयी मारपीट

Updated:
विज्ञापन

जहानाबाद : नगर थाना क्षेत्र के महमदपुर में मजदूरी विवाद में किशोरी के साथ मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है. मारपीट की घटना में वभना गांव निवासी महादलित परिवार के जितनी व देवमुनि कुमारी घायल हो गयी, जिसका इलाज सदर अस्पताल में कराया गया. घटना के संबंध में बताया जाता है कि दोनों […]

विज्ञापन

जहानाबाद : नगर थाना क्षेत्र के महमदपुर में मजदूरी विवाद में किशोरी के साथ मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है. मारपीट की घटना में वभना गांव निवासी महादलित परिवार के जितनी व देवमुनि कुमारी घायल हो गयी, जिसका इलाज सदर अस्पताल में कराया गया. घटना के संबंध में बताया जाता है कि दोनों युवती गुरुवार को महम्मदपुर निवासी सुरेंद्र महतो के खेत में धान रोपने अपने आस-पड़ोस के सहयोगी के साथ गयी थी.

आपके शहर में

विज्ञापन
धान रोपने के बाद खेत मालिक और मजदूर के बीच मजदूरी को लेकर विवाद हुआ. बात बढ़ते-बढ़ते मारपीट में तब्दील हो गयी. इस घटना के बाद करीब आधे दर्जन महादलित परिवार के पुरुष और महिला परिवार नगर थाने पहुंच उक्त व्यक्ति के खिलाफ मारपीट की शिकायत की है. पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है.
करेंट से बच्ची जख्मी
मखदुमपुर. स्थानीय थाना के हड़यल गांव में करेंट लगने से बच्ची घायल हो गयी. जख्मी बच्ची वीरेंद्र दास की पुत्री संगीता कुमारी (14 वर्ष) बतायी जाती है. जानकारी के अनुसार उक्त बच्ची घर के बगल में लगे पोल के अर्थिंग की चपेट में आ गयी, जिससे उसे करेंट लग गयी. ग्रामीणों ने इलाज के लिए उसे रेफरल अस्पताल लाया, जहां वह इलाजरत है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन