जहानाबाद : पानी टंकी का निर्माण हुआ नहीं और बिछा दिया गया पाइप
Updated at : 31 May 2019 7:42 AM (IST)
विज्ञापन

जहानाबाद : मुख्यमंत्री नल-जल योजना के तहत सभी लोगों के घरों में पानी पहुंचाना सरकार का उद्देश्य है. इसके लिए सात निश्चय योजना के अंतर्गत क्रियान्वित नल-जल योजना जिले के सभी पंचायतों में तेजी से कराया जा रहा है, लेकिन जिले में एक पंचायत ऐसा है. जहां नल-जल योजना की पाइप तो बिछा दी गयी, […]
विज्ञापन
जहानाबाद : मुख्यमंत्री नल-जल योजना के तहत सभी लोगों के घरों में पानी पहुंचाना सरकार का उद्देश्य है. इसके लिए सात निश्चय योजना के अंतर्गत क्रियान्वित नल-जल योजना जिले के सभी पंचायतों में तेजी से कराया जा रहा है, लेकिन जिले में एक पंचायत ऐसा है. जहां नल-जल योजना की पाइप तो बिछा दी गयी, लेकिन अभी तक पानी टंकी का निर्माण नहीं कराया गया.
जी हां! यह नजारा जहानाबाद प्रखंड क्षेत्र के पंडूई पंचायत के अंतर्गत वार्ड नंबर 4 पिंजौरगढ़ पर देखी जा रही है. नल-जल योजना के अंतर्गत पिंजौरगढ़ पर सभी घरों में पानी पहुंचाने के लिए पाइप बिछा दी गयी है, लेकिन अभी तक पानी टंकी का निर्माण नहीं कराया गया. ग्रामीणों के पानी मुहैया कराने के लिए नल-जल योजना के तहत पिंजौरगढ़ पर दो जगह बोरिंग कराया गया, लेकिन जमीन विवाद के कारण मामला लटक गया.
बोले जिम्मेदार
पंडूई पंचायत के अंतर्गत पिंजौर गांव में नल-जल योजना के तहत पाइप बिछाकर कार्य छोड़ दिया गया, जिसकी जानकारी मिली है. इसकी जांच करायी जायेगी. हालांकि अभी राशि की भी कमी है. विभाग से राशि की मांग की गयी है. राशि आते ही अधूरे कार्य को युद्ध स्तर पर कराया जायेगा.
देवेंद्र कुमार पासवान, बीडीओ, जहानाबाद
जमीन विवाद में फंसा है मामला
पंडूई पंचायत के पिंजौरगढ़ पर गांव में जमीन विवाद के कारण नल-जल योजना का क्रियान्वयन नहीं हो पा रहा है. पंचायत सचिव व वार्ड क्रियान्वयन समिति द्वारा नल-जल योजना के लिए दो जगह पर बोरिंग कराया गया, लेकिन दोनों जगहों पर ग्रामीणों ने जमीन को लेकर विरोध जताया है. वहीं एजेंसी द्वारा बोरिंग में काम शुरू होते ही गांव में घर-घर जल पहुंचाने के लिए पाइप बिछाने का काम 70 प्रतिशत से अधिक कर दिया गया, लेकिन बोरिंग होने के बाद पानी टंकी बनाने के लिए विवाद हो गया, जिसके कारण एक बार पुन: मामला लटकता नजर आ रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




