एक ही छत के नीचे महिलाओं की सभी समस्याएं होंगी हल
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
जहानाबाद नगर : महिलाओं के सभी तरह की समस्याओं का निदान एक ही छत के नीचे किया जायेगा. इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा संचालित सखी वन स्टॉप सेंटर का शुभारंभ किया गया. उद्घाटन करते हुए उपविकास आयुक्त मनेश कुमार मीणा ने कहा कि समाज में महिलाएं विभिन्न तरह की समस्याओं से गुजर रही हैं. शिकायत […]
विज्ञापन
जहानाबाद नगर : महिलाओं के सभी तरह की समस्याओं का निदान एक ही छत के नीचे किया जायेगा. इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा संचालित सखी वन स्टॉप सेंटर का शुभारंभ किया गया. उद्घाटन करते हुए उपविकास आयुक्त मनेश कुमार मीणा ने कहा कि समाज में महिलाएं विभिन्न तरह की समस्याओं से गुजर रही हैं.
आपके शहर में
विज्ञापन
शिकायत के बाद भी उनका सही तरीके से निदान नहीं हो पाता है. शिकायत लेकर महिलाएं इधर-उधर भटकते रहती हैं, लेकिन समय पर उन्हें इन समस्याओं से मुक्ति नहीं मिल पाती है. ऐसे में महिला विकास निगम के तरफ से जिला प्रशासन द्वारा संचालित सखी वन स्टॉप सेंटर महिलाओं के लिए वरदान साबित होगा.
समाहरणालय में वन स्टॉप सेंटर का उद्घाटन करते हुए उन्होंने बताया कि एक टॉल फ्री नंबर-181 जारी किया गया है, जिस पर महिलाएं शिकायत कर सकती हैं. शिकायत करते ही उनकी समस्याओं का निदान कराया जायेगा. एक ही छत के नीचे उनकी स्वास्थ्य से लेकर सभी तरह की शिकायतों का निदान किया जायेगा.
उन्होंने कहा कि दहेज हिंसा से लेकर अन्य कई तरह की समस्याओं का निदान होगा. महिलाएं बिना झिझक और बिना किसी संदेह के अपनी शिकायत यहां करें. शिकायतों को जिलास्तर पर सूचीबद्ध कर उनका निदान कराया जायेगा. महिलाएं इसके लिए आगे आएं और वे अपने साथ हो रही हिंसा व प्रताड़ना की शिकायत करें तभी उन्हें इससे मुक्ति मिलेगी. इस मौके पर महिला हेल्प लाइन के सभी कर्मी व अन्य अधिकारी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन