ट्रेनों में लूटपाट करनेवाला शातिर बदमाश गिरफ्तार
Updated at : 05 Mar 2019 5:09 AM (IST)
विज्ञापन

हाजीपुर : हाजीपुर रेलवे स्टेशन के ओवरब्रिज के समीप से सोमवार को जीआरपी ने ट्रेनों में लूट-पाट करनेवाले एक शातिर बदमाश को धर दबोचा. पकड़ा गया बदमाश ऋषि कुमार मुजफ्फरपुर जिले के अहियरपुर गांव का रहनेवाला बताया गया. जीआरपी थानाध्यक्ष अरविंद कुमार मिश्रा ने बताया कि रेलयात्रियों की सुरक्षा को लेकर हाजीपुर स्टेशन पर जीआरपी […]
विज्ञापन
हाजीपुर : हाजीपुर रेलवे स्टेशन के ओवरब्रिज के समीप से सोमवार को जीआरपी ने ट्रेनों में लूट-पाट करनेवाले एक शातिर बदमाश को धर दबोचा. पकड़ा गया बदमाश ऋषि कुमार मुजफ्फरपुर जिले के अहियरपुर गांव का रहनेवाला बताया गया.
जीआरपी थानाध्यक्ष अरविंद कुमार मिश्रा ने बताया कि रेलयात्रियों की सुरक्षा को लेकर हाजीपुर स्टेशन पर जीआरपी द्वारा विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है. इसी दौरान रेलवे स्टेशन के उत्तरी छोर के रेलवे ओवरब्रिज के समीप से अपराध की योजना बनाते एक बदमाश को पकड़ा गया.
पुलिस ने जब पकड़े गये बदमाश से सख्ती से पूछताछ की तो उसने अपना नाम ऋषि कुमार बताया. पकड़ा गया बदमाश ट्रेनों और स्टेशनों पर चोरी और लूट-पाट की कई घटना को अंजाम दे चुका है. इसके खिलाफ पहले से कई स्टेशनों पर कई अापराधिक मामले दर्ज है. पुलिस को इसकी काफी दिनों से तलाश थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




