गोमती नदी के समीप वज्रपात से युवक की मौत

Updated:
विज्ञापन

मवेशी चराने गोमती नदी के किनारे गया था पलटू

विज्ञापन

सोनो. बटिया थाना क्षेत्र अंतर्गत गंदर पंचायत के भूरहा गांव के समीप बुधवार को वज्रपात से एक युवक की मौत हो गयी. मृतक की पहचान भूरहा गांव निवासी किशुन यादव के पुत्र पलटू यादव के रूप में हुई है. बताया जाता है कि बुधवार की शाम मवेशी को चराने के लिए पलटू गोमती नदी के किनारे गया था. इसी दौरान बारिश के बीच हुए वज्रपात की चपेट में आकर वह बेहोश होकर गिर गया. घर वाले जब उसे ढूंढ़ने नदी की ओर गये, तब नदी के किनारे वह गिरा हुआ मिला. आनन फानन में उसे स्थानीय चिकित्सक के पास ले गये, जहां जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया गया. पलटू की मौत से घर वालों का रो रोकर बुरा हाल है. वह घर का एक मात्र कमाऊ सदस्य था.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन