छापेमारी में आठ पेटी विदेशी शराब के साथ युवक गिरफ्तार

Published by : PANKAJ KUMAR SINGH Updated At : 28 Feb 2026 7:04 PM

विज्ञापन

होली को लेकर शराब धंधेबाजों पर सदर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नप क्षेत्र के शिवनडीह मोहल्ला में छापेमारी कर एक युवक को शराब के साथ गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

होली पर खपाने के लिए मंगायी गयी थी शराब जमुई. होली को लेकर शराब धंधेबाजों पर सदर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नप क्षेत्र के शिवनडीह मोहल्ला में छापेमारी कर एक युवक को शराब के साथ गिरफ्तार किया है. इस कार्रवाई में पुलिस ने आठ पेटी ब्लेंडर प्राइड विदेशी शराब बरामद की है. छापेमारी का नेतृत्व सदर एसडीपीओ सतीश सुमन ने किया. गिरफ्तार युवक की पहचान शिवनडीह मोहल्ला निवासी मनोज कुमार के पुत्र बिक्रम कुमार के रूप में हुई है. पुलिस सूत्रों के अनुसार होली के मौके पर अवैध बिक्री के लिए शराब का स्टॉक मंगाया गया था. सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने छापेमारी की और मौके से भारी मात्रा में शराब जब्त कर आरोपित को दबोच लिया. गिरफ्तार युवक से पूछताछ की जा रही है. पुलिस ने जब्त शराब को थाना लाकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है. समाचार लिखे जाने तक पुलिस ने गिरफ्तार युवक को कागजी प्रक्रिया पूरी कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था.

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन