कुआं से महिला का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

Updated:
विज्ञापन

बांझीकुसुम गांव के बहियार में मिला शव

विज्ञापन

लक्ष्मीपुर. प्रखंड स्थित मोहनपुर थाना क्षेत्र के बांझीकुसुम गांव के बहियार में एक कुआं से गुरुवार को पुलिस एक महिला का शव बरामद किया है. शव क्षत-विक्षत रहने के कारण उसकी पहचान नहीं हो पायी है. थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि ग्रामीणों के द्वारा सूचना दी गयी कि बांझीकुसुम गांव स्थित बहियार में रहे कुआं में एक महिला का शव है. सूचना मिलते ही पुलिस वहां पहुंची और शव को कुआं से बाहर निकाला गया. इसके बाद आसपास के लोगों से उसकी पहचान करायी गयी. लेकिन किसी के द्वारा शव की पहचान नहीं की जा सकी. इसे लेकर फोरेंसिक की टीम को बुलाया गया. फोरेंसिक टीम के द्वारा शव का सेंपल एकत्रित किया गया. इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भिजवा दिया गया. उन्होंने कहा कि मृतक महिला की उम्र 30-35 वर्ष के आसपास प्रतीत होती है. इस संबंध में विशेष जानकारी फोरेंसिक रिपोर्ट व पोस्टमार्टम के बाद ही मिल सकेगा, पुलिस छानबीन कर रही है. कुआं में शव होने की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ वहां जमा हो गयी थी.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन