सड़क पक्कीकरण को ले ग्रामीणों ने भेजा पत्र

Updated:
विज्ञापन

प्रखंड क्षेत्र के हनुमान नगर गांव के ग्रामीणों ने घुटवे-मोती सिंहडीह पथ से हनुमान नगर चौक, देवपुरा, कुम्भार टोली होते हुए टेलवा बाजार से टेलवा रेलवे हाल्ट तक जाने वाली कच्ची सड़क के पक्कीकरण की मांग की है.

विज्ञापन

चकाई . प्रखंड क्षेत्र के हनुमान नगर गांव के ग्रामीणों ने घुटवे-मोती सिंहडीह पथ से हनुमान नगर चौक, देवपुरा, कुम्भार टोली होते हुए टेलवा बाजार से टेलवा रेलवे हाल्ट तक जाने वाली कच्ची सड़क के पक्कीकरण की मांग की है. ग्रामीणों ने इस संबंध में ग्रामीण कार्य विभाग, कार्य प्रमंडल झाझा को पत्र भेजकर शीघ्र पहल करने की मांग की. ग्रामीणों ने बताया है कि बरसात के मौसम में स्थिति अत्यंत खराब हो जाती है. सड़क की बदहाल स्थिति से स्कूली बच्चों, मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. ग्रामीण पंचम कुमार मंडल, गोपाल साह, राम प्रसाद साह, काजल कुमारी, सुमन कुमार साह, रजित कुमार, प्रमोद यादव सहित अन्य लोगों ने बताया कि सड़क के पक्कीकरण से न केवल आवागमन सुगम होगा, बल्कि क्षेत्र के सामाजिक और आर्थिक विकास को भी गति मिलेगी.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन