मतदान केंद्र को लेकर धरसंडा टोला के ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 21 Nov 2024 9:13 PM
पैक्स चुनाव को लेकर सिकंदरा प्रखंड की गोखुला फतेहपुर पंचायत के धरसंडा टोला के ग्रामीणों ने गुरुवार को जिला सहकारिता कार्यालय के समक्ष विरोध प्रदर्शन किया.
जमुई. पैक्स चुनाव को लेकर सिकंदरा प्रखंड की गोखुला फतेहपुर पंचायत के धरसंडा टोला के ग्रामीणों ने गुरुवार को जिला सहकारिता कार्यालय के समक्ष विरोध प्रदर्शन किया. लोगों ने इस दौरान सहकारिता पदाधिकारी के खिलाफ आक्रोश भी जताया. आक्रोशित ग्रामीणों ने बताया कि हमलोगों का मतदान केंद्र उत्क्रमित मध्य विद्यालय धरसंडा को ही बनाया जाये, लेकिन जिला सहकारिता पदाधिकारी ने गोखुला पंचायत के पुराने पंचायत भवन को मतदान केंद्र बना दिया है. ग्रामीणों ने बताया कि जिस पंचायत भवन में मतदान केंद्र बनाया गया है उसकी दूरी वर्तमान पैक्स अध्यक्ष के आवास से मात्र 200 से 250 फीट की दूरी पर है जबकि चुनाव आयोग का स्पष्ट निर्देश है कि बूथ पैक्स अध्यक्ष के निवास से दूर होना चाहिए और मतदान केंद्र पर शौचालय, पेयजल की स्थायी अथवा अस्थायी व्यवस्था होनी चाहिए. पंचायत भवन परिसर में ऐसी कोई व्यवस्था नहीं है, जबकि उत्क्रमित मध्य विद्यालय धरसंडा में यह सभी सुविधा उपलब्ध है. इतना ही नहीं पंचायत भवन में दो मतदान केंद्र पहले से है और ऐसे में वोटिंग के दौरान भीड़ लगने की संभावना है. धरसंडा के ग्रामीणों ने राज्य निर्वाचन आयोग, जमुई जिला प्रशासन से उत्क्रमित मध्य विद्यालय धरसंडा को ही बूथ बनाने का आग्रह किया है. इस संबंध में विशेष जानकारी लेने को लेकर जिला सहकारिता पदाधिकारी के 7091766654 नंबर पर फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










