ePaper

सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो किशोरों की मौत, एक घायल

Updated at : 25 Sep 2024 10:59 PM (IST)
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो किशोरों की मौत, एक घायल

खैरा थाना क्षेत्र के हथिया पत्थर के समीप हुई घटना

विज्ञापन

जमुई. जिले के खैरा थाना क्षेत्र के हथिया पत्थर के समीप भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दो किशोरों की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि एक किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल किशोर की हालत गंभीर होने पर उसे निजी क्लिनिक से पटना रेफर किया गया है. मृतक की पहचान खैरा प्रखंड क्षेत्र के गर्भुअड़वार गांव निवासी मनोज यादव के 16 वर्षीय पुत्र बिट्टू यादव और वकील यादव के 17 वर्षीय पुत्र रवि कुमार के रूप में हुई है. घायल किशोर सारेवाद गांव निवासी विजय यादव का 17 वर्षीय पुत्र नीरज कुमार है. जानकारी के अनुसार तीनों किशोर एक बाइक पर सवार होकर घूमने के लिए गांव से सारेवाद स्कूल की ओर जा रहे थे. तभी हथिया पत्थर के समीप उनकी बाइक के सामने एक मवेशी आ गया. वाहन की गति तेज होने के कारण बाइक मवेशी से टकरा गयी. तीनों किशोर बाइक से फेंका कर सड़क पर गिरे. हादसे में दो किशोर की मौके पर ही मौत हो गयी. वहीं एक सिर और शरीर के कई हिस्सों में चोट लगने से गंभीर रूप से घायल है. घटना की जानकारी के मिलने के बाद परिजन मौके पर पहुंचे और तीनों को निजी वाहन से शहर के महिसौड़ी चौक स्थित निजी क्लिनिक लेकर आये, जहां जांच के बाद चिकित्सक ने बिट्टू कुमार और रवि कुमार को मृत घोषित कर दिया. नीरज कुमार की हालत गंभीर देख प्रारंभिक इलाज के बाद पटना रेफर कर दिया. अचानक हुई इस दुर्घटना के बाद एक ही मोहल्ले के दो किशोरों की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है. बताया जाता है कि बाइक पर सवार तीनों किशोर में से एक ने भी हेलमेट नहीं लगाया हुआ था. इस कारण बाइक के सामने मवेशी आने पर दो किशोरों की जान चली गयी. एक की स्थिति गंभीर है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन