Jamui News : तालाब में डूबने से दो किशोरियों की मौत
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
करमा पूजा के लिए सहेलियों के साथ फूल लेने पानी में गयीं थीं लड़कियां
विज्ञापन
सोनो.
प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बटिया थाना क्षेत्र के बेलाटांड़ डैम में डूबने से दो किशोरियों की मौत हो गयी. घटना शुक्रवार शाम को हुई, जब करमा पूजा को लेकर तीन-चार किशोरियां डैम के पानी में रहे फूल को तोड़ने गयीं. फूल तोड़ने के दौरान ही दो किशोरियां गहरे पानी में चली गयीं और पानी में डूब गयीं. यह देख उनके साथ गयी लड़की शोर मचाने लगी. आवाज सुनकर डैम के पास पहुंचे लोगों ने आनन-फानन में पानी में उतर कर दोनों किशोरियों को पानी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी. मृत किशोरी दहियारी पंचायत के जिरहुलिया गांव निवासी मनु हांसदा के 11 वर्षीय पुत्री ललिता हांसदा व नरेश मुर्मू की 1्2 वर्षीय पुत्री मुन्नी मुर्मू है. घटना को लेकर जिरहुलिया में करमा पर्व की खुशियां शोक में बदल गयीं. बताया जाता है कि मुन्नी व ललिता अपनी दर्जन भर सहेलियों के साथ कर्मा पूजा के लिए फूल लेने डैम की ओर गयी थीं. डैम में कमल फूल देखकर दोनों फूल तोड़ने पानी में उतरीं. जबकि उसकी अन्य सहेलियां डैम के किनारे ही थीं. दोनों को पानी में डूबते देख सभी लड़कियां दौड़कर गांव की ओर जाते हुए हल्ला करने लगीं. सूचना मिलते ही ग्रामीण आनन-फानन में घटना स्थल पर पहुंचे और दोनों लड़कियों को पानी से बाहर निकाला. लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थीं. इधर दोनों लड़कियों की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. थानाध्यक्ष नीतू कुमारी ने बताया कि पुलिस को मामले की जानकारी मिली है, आवश्यक कार्रवाई की जा रही है.आपके शहर में
विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन