कार के ठोकर से बाइक सवार दो युवक घायल

Updated:
विज्ञापन

चकाई-गिरिडीह मुख्य मार्ग पर बुढ़ियाटांड मोड़ के समीप एक कार एवं बाइक में आमने सामने टक्कर हो गयी.

विज्ञापन

चकाई. चकाई-गिरिडीह मुख्य मार्ग पर बुढ़ियाटांड मोड़ के समीप एक कार एवं बाइक में आमने सामने टक्कर हो गयी. इस घटना में बाइक सवार दो युवक घायल हो गये, जबकि कार के अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. वही कार पर सवार लोग बाल बाल बच गये. घटना के बाद मौके पर पहुंची चकाई पुलिस ने घायल दोनों व्यक्ति को ईलाज के लिए चकाई रेफर अस्पताल मे भर्ती कराया जहां डॉक्टरों द्वारा ईलाज किया जा रहा है. घायल दोनों युवक की पहचान राजधनवार निवासी अमित कुमार एवं सचिन कुमार के रूप में की गयी. घायल युवक ने बताया कि राजधनवार से दोनों बाइक पर सवार होकर सोनो थाना क्षेत्र के डुमरी गांव अपने रिश्तेदार के यहां जा रहे थे इसी दौरान चकाई थाना क्षेत्र के बुढ़ियाटांड़ गांव के समीप पहुंचते ही कार एवं बाइक में आमने सामने जोरदार टक्कर हो गई जिससे सड़क किनारे गिरकर बाइक सवार दोनों युवक घायल हो गये. वही पुलिस कार एवं बाइक को जब्त कर आगे मामले की छानबीन मे जुट गयी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन