मवेशी कारोबारी से लूट मामले में दो अपराधी गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सिकंदरा-जमुई मुख्य मार्ग पर डूंडो मोड़ के समीप मवेशी कारोबारी से लूट मामले में पुलिस ने दो अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है.

विज्ञापन

जमुई. सिकंदरा-जमुई मुख्य मार्ग पर डूंडो मोड़ के समीप मवेशी कारोबारी से लूट मामले में पुलिस ने दो अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है. अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सतीश सुमन ने बताया कि सिकंदरा-जमुई मुख्य मार्ग पर डूंडो मोड़ के समीप बीते एक दिसंबर को कुछ अपराधियों ने बांका जिला के अमरपुर थाना क्षेत्र के दोना गांव निवासी मवेशी कारोबारी आफताब अंसारी से एक लाख 36 हजार रुपये लूट लिये थे. कारोबारी ने बीते दो दिसंबर को सदर थाना में लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करायी थी . उन्होंने बताया कि इस मामले में सदर थाना क्षेत्र के लगमा-बिठलपुर गांव निवासी दामोदर कुमार रावत उर्फ डीके रावत, पिता स्व. राजकुमार रावत, सदर थाना क्षेत्र के चौड़ीहा गांव से डिंपल कुमार, पिता भुवनेश्वर रावत को गिरफ्तार किया है. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अपराधी संगठित गिरोह बनाकर आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने में लगा था इन पर पहले से भी मामले दर्ज है. लूट की घटना को कुल नो अपराधियों ने मिलकर अंजाम दिया था, जिनकी पहचान कर ली गई है और गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है. साथ ही बताया कि घटना को एक अपाची व एक पल्सर बाइक से अंजाम दिया गया, बाइक की भी पहचान कर ली गई है. जल्द ही शेष बचे अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा और इसमें प्रयुक्त वाहन को भी जब्त कर लिया जायेगा.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन