आग लगने से हजारों का नुकसान

Updated:
विज्ञापन

हथिया पंचायत अंतर्गत पांडेयडीह गांव की घटना

विज्ञापन

झाझा (जमुई). थाना क्षेत्र की हथिया पंचायत अंतर्गत पांडेयडीह गांव में एक फूस के घर में आग लग गयी. इस कारण उसमें रखा पुआल, भूसा व अन्य सामान जल गया. इस कारण गृहस्वामी को हजारों रुपये का नुकसान हुआ है. गृहस्वामी चांदो पांडेय ने बताया कि कैसे और किस कारण आग लगी, इसका पता नहीं. उसमें मवेशी को खिलाने के लिए लगभग 4 हजार पुआल, भूसा व अन्य जरूरी सामान था. उन्होंने बताया कि उक्त स्थान पर एक बछड़ा भी बंधा हुआ था, जिसे पुत्र ने किसी तरह खोल कर निकाला. ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया. गृह स्वामी चांदो पांडेय ने उच्च अधिकारी से आर्थिक मदद के लिए आवेदन दे कर गुहार लगायी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन