तीन लोगों के खोए मोबाइल को सोनो पुलिस ने बरामद कर उन्हें सौंपा

Updated:
विज्ञापन

सोनो पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर तीन लोगों के खोए मोबाइल को बरामद किया और मोबाइल मालिक को थाना बुलाकर उन्हें वापस किया.

विज्ञापन

आपरेशन मुस्कान के तहत सोनो पुलिस की कार्रवाई सोनो. सोनो पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर तीन लोगों के खोए मोबाइल को बरामद किया और मोबाइल मालिक को थाना बुलाकर उन्हें वापस किया. थानाध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि ऑपरेशन मुस्कान के तहत खोए हुए मोबाइल की बरामदगी हेतु विशेष अभियान चलाया गया. इसके तहत केशोफरका निवासी आवेदक पिंटू कुमार पिता नागेश्वर मंडल, चाननटांड़ निवासी नागेश्वर दास पिता गुरुदयाल दास और भरतपुर निवासी गुड्डू कुमार पिता शिवन यादव का गुम हुए मोबाइल को बरामद कर उन्हें सौंप दिया गया. पिंटू कुमार ने अपने मोबाइल के खोने का आवेदन 11 अगस्त 2025 को, नागेश्वर दास ने 30 अक्तूबर 2025 को एवं गुड्डू कुमार ने 14 फरवरी 2024 को दिया था. इस अभियान में पुलिस के तकनीकी सेल का भी योगदान था. शनिवार को जब तीनों आवेदकों को थाना में थानाध्यक्ष द्वारा उन्हें उनका मोबाइल सौंपा गया तो वास्तव में उनके चेहरे पर मुस्कान बिखर गया.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन