महादेव सिमरिया में जिला स्तरीय वाॅलीबॉल टूर्नामेंट का रोमांचक आगाज

Updated:
विज्ञापन

दो दिवसीय जिला स्तरीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

जमुई . बाबा धनेश्वर नाथ मंदिर न्यास समिति महादेव सिमरिया के तत्वावधान में ग्राम कचहरी महादेव सिमरिया के मैदान में दो दिवसीय जिला स्तरीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया. टूर्नामेंट में जिले की कई नामचीन टीमों ने हिस्सा लिया, जिससे खेल प्रेमियों में खासा उत्साह देखा गया. टूर्नामेंट में स्टेडियम क्लब जमुई, मोमेंटम स्पोर्ट्स क्लब मलयपुर, स्पोर्ट्स क्लब गिद्धौर, मलयपुर जूनियर, स्पोर्ट्स क्लब खैरा, स्पोर्ट्स क्लब अमरथ, बजरंग दल क्लब नौडीहा तथा सिरचंद नवादा (जमुई) की टीमों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया. टूर्नामेंट का उदघाटन न्यास समिति के संयोजक अजय कुमार सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष सरिता सिंह रानी, सचिव प्रवीण चंद्र पाठक, कोषाध्यक्ष रवि वर्मा सहित समिति के सदस्य अवधेश सिंह, विवेकानंद सिंह, सुबोध कुमार सिंह, प्रकाश सिंह, मिथिलेश सिंह ने संयुक्त रूप से किया. संयोजक अजय कुमार सिंह ने बताया कि 12 फरवरी को खेले गए मुकाबलों में दर्शकों को रोमांचक खेल देखने को मिला. पहले मुकाबले में मोमेंटम स्पोर्ट्स क्लब मलयपुर ने कड़े संघर्ष में स्टेडियम क्लब जमुई को पराजित किया. दूसरे मैच में स्पोर्ट्स क्लब गिद्धौर ने ओमप्रकाश स्पोर्ट्स क्लब मलयपुर को हराकर जीत दर्ज की. तीसरा मुकाबला स्पोर्ट्स क्लब खैरा और स्पोर्ट्स क्लब अमरथ के बीच खेला गया, जिसमें अमरथ की टीम ने जीत हासिल की. वहीं नॉकआउट के अंतिम मुकाबले में बजरंग स्पोर्ट्स क्लब नौडीहा ने सिरचंद नवादा स्पोर्ट्स क्लब को पराजित कर अगले दौर में प्रवेश किया. 13 फरवरी को फाइनल मुकाबला जायेगा. उन्होंने टूर्नामेंट के आयोजन से क्षेत्र में खेल संस्कृति को बढ़ावा मिला है. ऐसे आयोजनों से युवाओं में खेल के प्रति रुचि बढ़ती है और ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है. इस अवसर पर पंचायत के मुखिया विनोद कुमार यादव, सरपंच केदार सिंह, इंटासागर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि महेश राम, प्रो. श्रीराम सिंह, प्रकाश सिन्हा, पूर्व खिलाड़ी रामशरण सिंह, सोनू कुमार समेत बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित रहे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन